राज्यवायरलहरियाणा

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता ने बुधवार को सीआईए धारूहेड़ा व थाना धारूहेड़ा का किया औचक निरीक्षण।

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता ने बुधवार को सीआईए धारूहेड़ा व थाना धारूहेड़ा का किया औचक निरीक्षण।

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता ने बुधवार को सीआईए धारूहेड़ा व थाना धारूहेड़ा का किया औचक निरीक्षण।

 

-पर्यवेक्षण अधिकारी,प्रबंधक थाना व इंचार्ज सीआईए धारूहेड़ा की मीटिंग लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
रेवाड़ी, ओमप्रकाश डाबला
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता इन दिनों जिलेभर के थानों का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दे रहे है। इसी कड़ी में उन्होंने बुधवार को सीआईए धारूहेड़ा व थाना धारूहेड़ा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थाना धारूहेड़ा के रिकार्ड के रजिस्टर व फाइलों की जांच करने के साथ ही बैरक, मेस व मालखाना का जायजा लिया। खामियों को जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निरीक्षण उपरांत क्राइम कंट्रोल के संबंध में पर्यवेक्षण अधिकारी, प्रबंधक थाना धारूहेड़ा व इंचार्ज सीआईए धारूहेड़ा के साथ मीटिंग आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीटिंग में डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह, डीएसपी सिटी श्री जोगेंद्र शर्मा, प्रबंधक थाना धारूहेड़ा निरीक्षक जगदीश चंद, इंचार्ज सीआईए धारूहेड़ा निरीक्षक योगेश हुड्डा व थाने में तैनात मुंशी व मालखाना मोहरर उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता ने मीटिंग में सर्वप्रथम कानून एवं व्यवस्था व थाने में दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश करें। दर्ज किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखे।

पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता ने निर्देश दिए की आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर और अधिक सक्रिय रूप से नजर रखें। अपराधियों को पकड़ने व अपराध पर अंकुश लगाने में सीआईए की अहम भूमिका होती है। इसलिए लिए अपने सभी सोर्स ओर अधिक सक्रिय करें। कोई भी गंभीर अपराध होने की सूचना मिलती है तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। फरार वांछित व अति वांछित अपराधियों का काबू करें। शराब, अवैध मादक पदार्थ व अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए।

उन्होंने थाना धारूहेड़ा में पेंडिंग मदों एवं वाहनों के निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी लेकर निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता ने निर्देश दिए की थाना में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अच्छे से सुनवाई कर तय समय के दौरान उचित कार्रवाई करें। शिकायतकर्ता को रसीद देकर, उसका इंद्राज सीसीटीएनएस पोर्टल पर करे। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। क्षेत्र में आमजन के साथ अच्छा तालमेल बना निरंतर गश्त कर शरारती व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाए। निरंतर गश्त कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करें। अपराध पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास करें। अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले एवं भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button