देशराज्यवायरलहरियाणा

एसपी रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता के कुशल निर्देशन में अलर्ट बावल थाना पुलिस की नशा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही

एसपी रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता के कुशल निर्देशन में अलर्ट बावल थाना पुलिस की नशा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही

एसपी रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता के कुशल निर्देशन में अलर्ट बावल थाना पुलिस की नशा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही।

 

05.17 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित तीन आरोपी धरे।

रेवाड़ी, ओमप्रकाश डाबला

नशा मुक्त रेवाड़ी अभियान अंतर्गत एसपी डॉ मयंक गुप्ता, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हुए हैं इसी कड़ी में कार्य करते हुए थाना बावल प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने 05.17 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव मंगलेश्वर निवासी अंकित, नरेंद्र व नितेश के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया की गत 2/3 मार्च की रात्रि को पुलिस को सूचना मिली कि अंकित निवासी गांव मंगलेश्वर नशीला पदार्थ स्मैक बेचने का काम कर रहा है। जो वह आज गांव के मेन रोड पर स्मैक बेचने के लिए खड़ा हुआ है। जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अंकित निवासी गांव मंगलेश्वर बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 05.17 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी अंकित ने बताया की उसने अपने गांव के तीन साथी नरेंद्र,नितेश व गौरव को पैसे देकर स्मैक बेचने के लिए लगाया हुआ है। जिस पर पुलिस ने थाना बावल में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपी अंकित,नरेंद्र व नितेश को गिरफ्तार कर लिया है।

बावल थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से बरामद मादक पदार्थ के स्त्रोत बारे गहनता से पूछताछ की जा रही है। तीनों आरोपियों को पेश अदालत करके आरोपी नरेंद्र व नितेश न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा आरोपी अंकित को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button