उत्तर प्रदेशगुजरातजम्मू कश्मीरदेशपंजाबराज्यवायरलहरियाणाहिमाचल प्रदेश

2 मार्च रविवार की देश राज्यों से बड़ी खबरें

2 मार्च की देश राज्यों से बड़ी खबरें

*सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*रविवार -02- मार्च -2025*

*Today news

*मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:उत्तराखंड एवलांच- 50 लोग निकाले गए, 4 मौतें; सर्दी में बढ़ी तपिश, गर्मी ने फरवरी में तोड़ा अबतक का रिकॉर्ड,जेलेंस्की बोले- ट्रम्प से माफी नहीं मांगूंगा, लंदन पहुंचे; मस्क 14वें बच्चे के पिता बने*

*1* ‘किसानों के लिए डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार’, पीएम मोदी ने कहा- ‘भारत की समृद्धि के लिए कृषि क्षेत्र का विकास जरूरी’

*2* कृषि एवं ग्रामीण समृद्धि पर राजग सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट से जुड़े वेबिनार को संबोधित करते हुए पीएम ने निर्णयों एवं नीतियों को भी प्रभावी बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम दो बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।

*3* पीएम ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को समृद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए पीएम आवास योजना के तहत करोड़ों गरीबों को घर दिया जा रहा है।ग्राम सड़क योजना से छोटे किसानों और कारोबारियों को फायदा हुआ है। तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। सवा करोड़ बन चुकी हैं

*4* 8 मार्च से खोलें सभी बंद रास्ते, खत्म करेंगे नशे का नेटवर्क; मणिपुर पर हाई-लेवल मीटिंग में अमित शाह

*5* एक देश एक चुनाव का मुद्दा बीते कुछ हफ्ते से लगातार सुर्खियों में है। ताजा घटनाक्रम में केंद्रीय कानून मंत्रालय ने ‘बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की संभावनाओं पर विचार को लेकर अहम बयान दिया है। सरकार ने साफ किया है कि बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की संभावनाओं पर विचार संसदीय समिति के क्षेत्राधिकार में नहीं है

*6* बुलेट ट्रेन: रेल मंत्री बोले- परियोजना का 360 KM का हिस्सा हुआ पूरा, समुद्र के नीचे सुरंग बनाने का काम जारी

*7* डेटा गवर्नेंस को बेहतर बनाएगी सरकार, सीतारमण ने कहा- डेटा कलेक्शन और प्रोसेसिंग में डिजिटल इंडिया डेटाबेस का इस्तेमाल होगा

*8* राहुल गांधी ने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की; भदगड़ में लोगों की मदद के लिए धन्यवाद कहा

*9* रोहतक में महिला कांग्रेस नेता की हत्या, लाश सूटकेस में मिली, हाथ में मेहंदी लगी थी; राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थीं

*10* हरियाणा में पेपर लीक मामले में अफसरों पर गिरी गाज, चार DSP व तीन SHO सहित 25 अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड

*11* दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा, प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार का फैसला, 31 मार्च से लागू होगा नियम

*12* छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर शनिवार को कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) में बवाल हो गया। चुनाव की मांग कर रहे वामपंथी छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई) के छात्रों ने शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु और उनकी काफिले की गाड़ियों को रोका। गुस्साए छात्रों ने कारों के टायरों से हवा निकाल दी और उनमें तोडफ़ोड़ की।

*13* फरवरी में सरकार ने ₹1.84 लाख करोड़ GST वसूला, पिछले साल से 9.1% ज्यादा, FY25 में अब तक ₹18.24 लाख करोड़ हुआ कलेक्शन

*14* सर्दी में बढ़ी तपिश: फरवरी में गर्मी ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, उच्चतम तापमान बढ़ा; मई तक अधिक रहेगा पारा

*15* साउथ अफ्रीका चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में, इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया, क्लासन-रासी की फिफ्टी; यानसन-मुल्डर को 3-3 विकेट

*16* चैंपियंस ट्रॉफी में आज IND vs NZ, जीतने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल खेलेगी; साल 2000 में भारत को फाइनल हरा चुका है न्यूजीलैंड

*17* ट्रंप-जेलेंस्की झड़प के बाद भड़क गया रूस, यूक्रेनी राष्ट्रपति की अमेरिकी यात्रा को बताया विफल

*18* जेलेंस्की यूरोपीय देशों की समिट में शामिल होने लंदन पहुंचे, ब्रिटिश PM ने गले लगाया, कहा- हम आपके साथ, भले ही कितना भी वक्त लगे
*Today News haryana

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button