उत्तर प्रदेशगुजरातजम्मू कश्मीरदेशपंजाबराज्यवायरलहरियाणाहिमाचल प्रदेश

आज दोपहर -शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

दोपहर -शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

  1. *दोपहर -शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*1* हम ऐसे भारत के निर्माण में जुटे, जहां किसान समृद्ध और सशक्त हो’, बोले प्रधानमंत्री मोदी

*2* पीएम मोदी बोले- दुनियाभर के लोग भारत आना चाहते हैं, भारत को जानना चाहते हैं; विपक्ष को भी घेरा

*3* भारत मंडपम में NXT कॉन्क्लेव 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे लुटियन जमात पर आश्चर्य हो रहा है, ये खान मार्केट गैंग पर आश्चर्य हो रहा है। ये लोग 75 साल तक ऐसे कानून पर चुप क्यों थे।  ये हमारी सरकार है जिसने गुलामी के कालखंड के कानून को खत्म किया।

*4* आज भारत बहुत बड़े टारगेट्स रख पा रहा है, उनको अचीव कर रहा है… तो इसके मूल में एक खास मंत्र है। ये मंत्र है- मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेस। ये कुशल और प्रभावी शासन का मंत्र है। बीते एक दशक में हमने करीब 1,500 ऐसे कानूनों को खत्म किया है, जो अपना महत्व खो चुके थे। इनमें से बहुत सारे कानून अंग्रेजी शासन के दौरान बने थे। पीएम मोदी

*5* केंद्रीय मंत्री बोले- अभिषेक बनर्जी सड़ा हुआ आलू, उन्हें भाजपा में क्यों लेना चाहिए, चोरों का सरदार TMC में ही अच्छा है

*6* मणिपुर-राष्ट्रपति शासन के बाद आज गृह मंत्री की पहली बैठक, हथियार सरेंडर करने की समय सीमा 6 मार्च तक बढ़ी; कल भी हुई थी गोलीबारी

*7* सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर; तलाशी अभियान जारी

*8* उत्तराखंड एवलांच, अब तक 47 मजदूर बचाए गए, 8 की तलाश जारी, सभी UP-बिहार समेत 6 राज्यों के; PM ने CM धामी से बात की

*9* कैंसर के मामले औऱ मृत्य के आंकड़े बढ़ने की आशंका,अध्ययनों से पता चलता है कि साल-दर-साल इस रोग का जोखिम बढ़ता जा रहा है और अगर 20 साल और भी चुनौतियां बढ़ाने वाले हो सकते हैं। वैज्ञानिकों की टीम ने अभी की दर को देखते हुए अनुमान लगाया है कि साल 2045 तक कैंसर के मामले 50 प्रतिशत और मौत की संख्या 62 प्रतिशत तक बढ़ सकती है

*10* अजमेर बंद के दौरान ई-रिक्शा ड्राइवर को थप्पड़ जड़े, बिजयनगर रेप-ब्लैकमेलकांड का विरोध, कलेक्ट्रेट में बैरिकेड पर चढ़े, गाड़ियों की हवा निकाली

*11* सूरत कपड़ा मार्केट आग- 800 राजस्थानी बर्बाद, व्यापारी बोले- 32 साल की मेहनत से करोड़पति बने थे, एक ही रात में रोड पर आ गए

*12* हरियाणा के कारोबारी दूल्हे ने 21 लाख लौटाए, राजस्थान से ₹1 में भिवानी लाया दुल्हन; बोला-दहेज से सास-बहू में अनबन रहती है

*13* कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹6 तक महंगा, इंश्योरेंस पॉलिसी प्रीमियम पेमेंट के नियम बदले; आज से हुए 4 बदलाव

*14* हिमाचल में बर्फबारी, 600 सड़कें बंद, जम्मू-कश्मीर में बारिश से नदियों का लेवल 3-4 फीट बढ़ा, 10वीं-12वीं की एग्जाम डेट आगे बढ़ाई

*15* चैंपियंस ट्रॉफी में SA vs ENG, साउथ अफ्रीका जीता तो सेमीफाइनल खेलेगा; इंग्लैंड बड़े अंतर से जीता तो अफगानिस्तान के चांस

*16* ‘करारा तमाचा पड़ा…’ ट्रंप-जेलेंस्की की लड़ाई पर रूस ने लिए मजे; यूक्रेन पर कसा तंज
*==============================*

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button