राज्यवायरलहरियाणा

रेवाड़ी बार एशोसिएशन के प्रधान बने विश्वामित्र कोसली बार एशोसिएशन प्रधान पद पर 6-6 महीने रहेंगे प्रधान

रेवाड़ी बार एशोसिएशन के प्रधान बने विश्वामित्र कोसली बार एशोसिएशन प्रधान पद पर 6-6 महीने रहेंगे प्रधान

रेवाड़ी बार एशोसिएशन के प्रधान बने विश्वामित्र
कोसली बार एशोसिएशन प्रधान पद पर 6-6 महीने रहेंगे प्रधान
दोनों प्रधान पद के उम्मीदवार 55-55 वोट लेकर बराबर रहे
कोसली,28 फरवरी ओमप्रकाश डाबला
रेवाड़ी जिला बार एशोसिएशन चुनाव में विश्वामित्र 209 वोटो से विजयी रहे उप प्रधान पद पर सुमन यादव,सचिव पर मनोज यादव,सहसचिव मोनू यादव,खजांची पद पर चिराग भारद्वाज विजयी रहे।वही कोसली बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार प्रधान पद के लिए एडवोकेट विनय कुमार यादव व एडवोकेट जयकिशन ढिल्लों 55 -55 वोट लेकर बराबरी पर रहे।चुनाव अधिकारी बिक्रम सिंह लाम्बा व हरपाल सिंह ढिल्लो ने दोनों का लिखित में समझौता करवाया कि जो टॉस में जीतेगा व पहले 6 महीने के लिए तथा दूसरा 6 महीने बाद प्रधान पद पर रहेगा। टॉस में एडवोकेट विनय कुमार यादव जीते वह पहले 6 महीने प्रधान तथा 6 महीने बाद जयकिशन ढिल्लों बार के प्रधान पद पर विराजमान होंगे।बार के कुल मत 156 में से 147 ने चुनाव में मतदान किया। इन चुनावों में उप प्रधान पद पर मनोज कुमार ने सत्यप्रकाश को पराजित किया सचिव पद पर रविकुमार, सहसचिव पद पर मनिंदर पाल,तथा खजांची के पद पर एडवोकेट अभिषेक पहले ही निर्विरोध चुने लिए गए थे।
कोसली बार एसोसिएशन के चुनावों संबंधी जानकारी देते हुए रिटर्निंग अफसर एडवोकेट बिक्रम सिंह लाम्बा व हरपाल सिंह ढिलो ने चुनाव को शांति पुर्वक करवाया ।चुनाव में जीते एडवोकेटो ने सभी सीनियर वकीलों से आशीवाईद लिया। उन्होंने वकीलों को विश्वास दिलाया कि वह हमेशा जिला बार एसोसिएशन की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे। वह बिना किसी भेदभाव के सभी वकीलों की समस्याओं का समाधान व सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button