
काजल को आस्ट्रिलियाई लोक सेवा में चयनित होने पर बधाई दी
कोसली, ओमप्रकाश डाबला
कोसली गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त निदेशक स्तर अधिकारी, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार तेजपाल यादव की छोटी पुत्री जो अब ऑस्ट्रेलिया की नागरिक है ने अपनी मेहनत के बल पर आस्ट्रिलियाई लोक सेवा की चयन प्रक्रिया पास करके वहा के मंत्रालय में अधिकारी के रूप में चयनित हुई है। काजल ने अपने माता- पिता ,गांव देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। काजल को ऑस्ट्रेलिया के महत्वपूर्ण मंत्रालय में अधिकारी बनने की खबर का पता चलते ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
काजल ने अपनी सफलता के लिए अपने शिक्षकों व माता-पिता को श्रेय दिया। उन्होंने बताया कि वे शुरू से ही सिविल सर्विस में जाना चाहती थी। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई पटौदी के समीप गांव ढाणी अहिरान प्रामरी सरकारी स्कूल में की।
सेंट्रल स्कूल गुड़गांव से सीनियर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा पास की तथा बीबीए,एमबीए की परीक्षा पास करने के बाद आस्ट्रिलिया में रहकर आस्ट्रिलिया की नागरिकता ली।उनकी इस उपलब्धी से उनके पूरा परिवार व रिश्तेदार बेहद खुश हैं।
