
जनसमस्याओं का समाधान करवाना मेरी प्राथमिकता- विधायक अनिल डहीना* *मुख्यमंत्री के आदेश से आयोजित किए जा रहे हैं समाधान शिविर* *विधायक ने जन शिकायतों की सुनवाई कर अधिकारियों को दिए निर्देश*
जनसमस्याओं का समाधान करवाना मेरी प्राथमिकता- विधायक अनिल डहीना* *मुख्यमंत्री के आदेश से आयोजित किए जा रहे हैं समाधान शिविर* *विधायक ने जन शिकायतों की सुनवाई कर अधिकारियों को दिए निर्देश*
*जनसमस्याओं का समाधान करवाना मेरी प्राथमिकता- विधायक अनिल डहीना*
*मुख्यमंत्री के आदेश से आयोजित किए जा रहे हैं समाधान शिविर*
*विधायक ने जन शिकायतों की सुनवाई कर अधिकारियों को दिए निर्देश*
कोसली, 28 फरवरी ओमप्रकाश डाबला
कोसली के विधायक अनिल डहीना ने कहा है कि हरियाणा सरकार और उपमंडल प्रशासन आम जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोसली हलके के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रही है।
विधायक अनिल डहीना आज लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम जन की सहूलियत के लिए जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर नियमित रूप से लगाए जाने के निर्देश दिए हुए हैं। इन शिविरों में आने वाली शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई की जाती है। जिसकी माॅनिटरिंग सीएम स्वयं करते हैं। समस्या का समाधान होने में अधिकारियों को कुछ वक्त लग सकता है, लेकिन काम को पूरा कर उसकी बाकायदा रिपोर्ट सबमिट की जाती है। इसलिए आज जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं, उन सब पर काम किया जाएगा।
समाधान शिविर में विधायक अनिल डहीना के साथ एसडीएम विजय कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में 36 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से अधिकांश गांवों में चारदीवारी बनवाने, रास्ता पक्का करवाने, बिजली आपूर्ति की लाइन डलवाए जाने और पेयजल व सीवरेज आदि से संबंधित थीं। इसी प्रकार जन्म प्रमाण पत्र बनवाने तथा परिवार पहचान पत्र में आय का संशोधन करवाने की भी शिकायत दी गई। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर इन शिकायतों का निवारण किए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक विद्यानंद, तहसीलदार जितेंद्र कुमार, बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता विजयपाल यादव, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता अशोक कुमार, एसडीओ पंचायती राज विकास, जिला पार्षद जीवन हितैषी, शारदा देवी व समाज सेवी उदयभान डागर इत्यादि मौजूद रहे।
*बाॅक्सः*
स्थानीय मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए विधायक अनिल डहीना ने कहा कि कोसली हलके की एक-एक समस्या उनके ध्यान में है और उनका समाधान करवाने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। विकास कार्यों को पूरा करवाने के लिए वह लगातार उच्च अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं। रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य तेजी से करवाया जा रहा है। उन्हें उम्मीद है जून माह तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
