उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरदेशपंजाबराज्यवायरलहरियाणाहिमाचल प्रदेश

28 फरवरी देश राज्यों से बड़ी खबरें

आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें

*today morning news सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*28- फरवरी – शुक्रवार*

*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग, प्राकृतिक चिकित्सा और फार्मेसी क्षेत्र में समग्र स्वास्थ्य और मानक प्रोटोकॉल को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। पीएम मोदी ने अपने आवास पर हुई बैठक में आयुष क्षेत्र की व्यापक समीक्षा की। पीएमओ से जारी बयान के मुताबिक 2014 में आयुष मंत्रालय के निर्माण के बाद से पीएम मोदी ने इसकी विशाल क्षमता को पहचानते हुए इसके विकास के लिए एक स्पष्ट रोडमैप की कल्पना की है

*2* प्रधानमंत्री ने दोहराया कि सरकार नीति समर्थन, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से आयुष क्षेत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने योग, प्राकृतिक चिकित्सा और फार्मेसी क्षेत्र में समग्र और एकीकृत स्वास्थ्य और मानक प्रोटोकॉल को बढ़ावा देने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता सरकार के सभी क्षेत्रों में सभी कार्यों का आधार बनी रहनी चाहिए

*3* राष्ट्रपति मुर्मू ने किया ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का दौरा, सरदार वल्लभ भाई पटेल को दी श्रद्धांजलि

*4* ‘परिवर्तन के दौर में महत्वपूर्ण रूप से उभरा डिजिटल मीडिया’, डीएनपीए को भेजे संदेश में बोले वैष्णव

*5* रेल, सूचना और प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘डीएनपीए में अपने सभी सहयोगियों को बधाई देता हूं। आपके प्रयास प्रशंसनीय हैं। यह एक शानदार सम्मेलन है। इसके माध्यम से आज के डिजिटल मीडिया परिदृश्य और आगे बढ़ती दुनिया में पारंपरिक से नए मीडिया में परिवर्तन पर बेहतरीन चर्चाएं होंगी

*6* संसद के बजट सत्र में पेश किए गए नए आयकर विधेयक की जांच संसदीय सेलेक्ट समिति ने शुरू कर दी है। समिति ने छह और सात मार्च को बैठक  बुलाई है। इस दौरान समिति को विभिन्न औद्योगिक और वित्तीय संगठनों के प्रतिनिधि विधेयक को लेकर सुझाव देंगे

*7* यूरोपीय आयोग की प्रेसीडेंट पहुंचीं भारत, आज पीएम मोदी के साथ करेंगी वार्ता; अमेरिका-यूक्रेन पर हो सकती है बातचीत

*8* सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: GST और सीमा शुल्क मामलों में FIR के बिना भी मिल सकती है अग्रिम जमानत

*9* महाकुंभ न जाने पर एकनाथ शिंदे का उद्धव पर तंज, कहा- खुद को हिंदू बताने से डरते हैं ठाकरे

*10* पुलिस के हत्थे चढ़ा पुणे बस दुष्कर्म केस का आरोपी, कई दिनों से था फरार; अब होगी पूछताछ

*11* दादी वाले बयान पर दूर हो गई नाराजगी, सीएम भजनलाल ने कांग्रेस विधायकों को मनाया,कांग्रेस के 6 विधायकों का निलंबन रद्द, सीएम भजनलाल ने कहा- ‘मैं माफी मांगता हूं…’

*12* राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सदन के नेता एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया कि उन्होंने पहल कर वार्ता की और गतिरोध को समाप्त किया। उन्होंने कहा कि अगर यह वार्ता पहले हो जाती तो विपक्ष को धरना नहीं देना पड़ता और ना ही सदन में रात्रि प्रवास करना पड़ता

*13* राजस्थान – बीजेपी की मीटिंग में जमकर हंगामा, प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही भिड़े पदाधिकारी, एक-दूसरे पर बरसाए थप्पड़

*14* ‘सब कुछ उजड़ रहा है, वीरान हो गया है…’, 45 दिन तक चले महाकुंभ के बाद उखड़ने लगे टैंट, व्यापारियों ने समेटा कारोबार

*15* CM योगी से सम्मान पाकर गदगद हुए सफाई कर्मचारी, कहा- ‘यह हमारे लिए गर्व की बात’

*16* झूठ फैला रहे अमित शाह; परिसीमन को लेकर गृहमंत्री के आश्वासन पर कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया का तंज

*17* चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने पर पाकिस्तान में हंगामा, PM शहबाज संसद में मुद्दा उठाएंगे; 29 साल बाद ICC टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी

*18* मार्च में रिकॉर्ड तोड़ @40 डिग्री होगी गर्मी, IMD की बड़ी चेतावनी; फरवरी में दिल्ली में टूटा 74 साल का रिकॉर्ड
*टुडे न्यूज़ हरियाणा *

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button