वायरलहरियाणा

16 फरवरी आज की हरियाणा से महत्वपूर्ण खबरें

16 फरवरी रविवार आज की हरियाणा की खबरें

*📰 सुप्रभात  हरियाणा समाचार,*रविवार , 16 फ़रवरी  2025*

Today News Haryana हिसार / सीएम सैनी ने किया मेयर प्रत्याशी पोपली के कार्यालय का उद्घाटन, सावित्री जिंदल नहीं आईं*

*चण्डीगढ / “सेना में फर्जीवाड़ा: दो आर्मी ऑफिसर के खिलाफ CBI कोर्ट में चलेगा केस, बिग्रेडियर और लेफ्टिनेंट कर्नल बने गवाह*

*चण्डीगढ / 5 साल में हरियाणा के 2 लाख युवाओं को देंगे पक्की नौकरी: सीएम नायब सैनी*

*चण्डीगढ / “हरियाणा में सफाई कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया 1000 मानदेय”अब 16000 रुपये महीना मिलेगें*

*कैथल  / रिश्वत के आरोपी को पकड़ने गई थी ACB, तभी आया एक कॉल और वापिस लौटी टीम*

*कलायत में रिश्वत मांगने पर एक कर्मचारी को पकड़ने गई ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) टीम की रेड फेल हो गई। यह रेड फेल करने का शक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए अधिकारी पर है। अधिकारी के मोबाइल की जानकारी के लिए अब ACB की टीम ने साइबर सेल को लिखा है।*
*दरअसल, सिणंद गांव के रहने वाले कर्ण सिंह ने 3 फरवरी को ACB कैथल को शिकायत दी  थी। जिसमें उन्होनें कलायत तहसील के एक कर्मचारी पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे। शिकायतकर्ता ने सबूत के लिए रिश्वत की ऑडियो भी एसीबी को दे दी थी। टीम ने प्लान बनाते हुए रुपयों पर पाउडर लगाकर शिकायतकर्ता को थमा दिए और जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था।*

*आरोपी ड्यूटी मजिस्ट्रेट का ही निकला करीबी*

*जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। लेकिन यहीं दिक्कत हो गई कि आरोपी ड्यूटी मजिस्ट्रेट का करीबी निकला। जिसका पता तब चला जब रेड फेल होने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पास उसी कर्मचारी की कॉल आ गई, जिसे पकड़ने के लिए टीम कलायत गई थी। रेड फेल होने के बाद टीम ने अधिकारियों को लिखा है।*

*अधिकारियों ने क्या कहा*

*वहीं मामले पर इंचार्ज ACB कैथल इंस्पेक्टर महेंद्र ने कहा है कि इस मामले के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। रेड फेल करवाने में किसी की भूमिका मिलती है तो उस पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा कैथल की DC प्रीती ने कहा कि इस रेड लीक का मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। रेड के लिए मौके पर ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हैं। यदि कोई पुलिस जांच में दोषी पाया तो कार्रवाई होगी।*

*चण्डीगढ / “हरियाणा में EVM से नहीं होंगे बार चुनाव:चुनाव आयोग ने 9 जिलों को लिखा पत्र; निकाय चुनाव के चलते नहीं दी जाएंगी मशीनें*

*रोहतक / भाजपा ने की पार्षद उम्मीदवारों की घोषणा:नए चेहरों को भी मिला टिकट, हर वर्ग को साधने का प्रयास*

*हिसार / जेल में बंद युवक ने लगाई फांसी, 7 फरवरी को पुलिस ने किया था युवक को गिरफ्तार*

*चण्डीगढ / “कांग्रेस ने हरियाणा प्रभारी बदला, अब प्रधान की बारी:बाबरिया को हटाने की 3 वजहें; उदयभान की कुर्सी के सांसद समेत 5 दावेदार*

*बेरी / नगरपालिका चुनाव- पार्टी सिंबल पर नहीं उतरेंगे कैंडिडेट:2 मार्च को मतदान; कांग्रेस गढ़ में बीजेपी की रणनीति, निर्दलीय को देंगे समर्थन*

*करनाल / “कार में घुसी नीलगाय, 2 डॉक्टरों की मौत:हिसार में शादी में जा रहे थे; 1 की एक महीना पहले ही मैरिज हुई थी*

*झज्जर / बाढ़सा एम्स पहुंचे जेपी नड्डा:BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं का किया निरीक्षण; मरीजों से जाना हालचाल, दिए निर्देश*

*रोहतक / भाजपा ने रामअवतार वाल्मीकि पर खेला दांव:3 बार चुनाव हारने पर भी आरएसएस में सक्रिय होने का मिला फायदा*

*चण्डीगढ / “अमेरिका  119  ओर भारतीयों को जबरन भेजेगा:अमृतसर में लैंडिंग पर CM मान बोले- केंद्र सरकार पंजाब को बदनाम कर रही; BJP बोली- अज्ञानी मुख्यमंत्री*

*दादरी  / हाजिरी कटिंग करने वाले हैडमास्टर को जेल:गैरहाजिर को किया प्रेजेंट,2 साल पहले हुआ बर्खास्त, अब हुई 7 साल की सजा*

*रोहतक / “भाजपा के सामने कांग्रेस ने सूरजमल किलोई को उतारा:2005 से राजनीति में सक्रिय, विधानसभा चुनाव से पहले छोड़ी थी भाजपा*

*नूंह / 20 रुपए के लिए 2 गुटों में पथराव,महिलाओं ने भी खेतों से पत्थर बरसाए, एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 11 घायल*

*चण्डीगढ / “कांग्रेस के 8 मेयर उम्मीदवारों की घोषणा:रोहतक-करनाल में BJP के बागियों को टिकट*

*रोहतक / मेयर के लिए नहीं हुआ कोई आवेदन:6 निर्दलीय पार्षद उम्मीदवारों ने किया नामांकन, 17 तक किए जाएंगे जमा*

*चण्डीगढ/  ऊर्जा मंत्री अनिल विज का एक्शन:रोहतक डिवीजन के 4 कर्मचारियों को नोटिस भेजा; सही जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई*

*रोहतक / बार एसोसिएशन की वोट जोड़ने का काम शुरू:सदस्यों ने चुनाव अधिकारी से मांगा जवाब, नामांकन जमा होने के बाद हुई थी जारी*

*रोहतक / AAP ने मेयर उम्मीदवार किया घोषित:अमित खटक को दिया टिकट, कलानौर से MLA के थे दावेदार, लड़ चुके पार्षद का चुनाव*

*चण्डीगढ / “बिजली विभाग के कर्मचारियों पर विज का एक्शन:रोहतक के जेई को किया चार्जशीट, लाइनमैन सस्पेंड; शिकायत पर नहीं हुई थी कार्रवाई* today news haryana

*फरीदाबाद / “स्कूल टीचर और बेटी को गोली मारी:फरीदाबाद में घर में घुसा बदमाश; महिला का पति मर्डर केस में जेल में बंद*

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button