उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरदेशपंजाबवायरलहरियाणा

16 फरवरी देश राज्यों से आज की बड़ी खबरें

देश राज्यों से आज की बड़ी खबरें

*सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*16- फरवरी – today news haryana

*मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़- 17 की मौत, इनमें 3 बच्चे; महाकुंभ में चौथी बार भीषण आग लगी, पंडाल जले*

*1* नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 17 की मौत, 3 बच्चे शामिल, लोग एक घंटे तक दबे रहे; महाकुंभ जाने के लिए इंतजार कर रहे थे

*2* नई दिल्ली भगदड़ 14 तस्वीरें में, फुटओवर ब्रिज पर बेहोश पड़े लोग, हर तरफ बिखरे दिखे बैग-चप्पल और कपड़े, लोग अपनों को खोजते रहे

*3* हादसे की इनसाइड स्टोरी: प्लेटफार्म से लेकर सीढ़ी पर हुई अफरा-तफरी, घुटने लगा दम, पैर रखने की भी न मिली जगह

*4* नई दिल्ली रेलवे हादसा: 17 की मौत का जिम्मेदार कौन? रेलवे का तंत्र हुआ फेल; भीड़ का अंदाजा नहीं लगा पाए अधिकारी

*5* अमृतसर में अमेरिकी सेना का दूसरा प्लेन लैंड,116 भारतीय लौटे, पंजाब के 67, हरियाणा के 33 लोग, ज्यादातर 18 से 30 साल की उम्र के

*6* अमेरिका से तीसरा विमान आज भारतीयों को लेकर आएगा अमृतसर, पंजाब और हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों के लोग भी शामिल

*7* असम बोडो समुदाय को सशक्त बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहा NDA’, कोकराझार में विधानसभा सत्र पर बोले पीएम मोदी

*8* असम में कभी आंदोलन का केंद्र रहे कोकराझार में एक दिवसीय विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसके आयोजन को लेकर पीएम मोदी ने खुशी जताई है। पीएम मोदी ने इसे लेकर सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- एनडीए सरकार बोडो समुदाय को सशक्त बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहा है

*9* महात्मा गांधी के नाम से बीयर बेच रही कंपनी, बापू की तस्वीर भी छापी; भड़क उठे लोग

*10* रुस की शराब बनाने वाली कंपनी ने बीयर के कैन पर महात्मा गांधी की तस्वीर का इस्तेमाल किया,इसकी वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क उठे,और पीएम मोदी तक से रूस के सामने यह मुद्दा उठाने की अपील की,रुसी ब्रांड रेवॉर्ट द्वारा बनाई गई बीयर के डिब्बों की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया, ओडिशा की पूर्व मुख्यमंत्री नंदिनी के पोते और राजनीतिज्ञ सुपर्णो सत्पथी ने भी एक्स पर तस्वीरें शेयर की है

*11* दिल्ली के लिए आज भाजपा के ऑब्जर्वर्स की घोषणा संभव, पार्टी हेडक्वार्टर में बैठक हुई; 18 फरवरी को CM के नाम ऐलान हो सकता है

*12* दिल्ली में AAP के 3 पार्षद भाजपा में शामिल हुए, MCD में अब दोनों पार्टियों के 115-115 मेंबर, इसी साल अप्रैल में मेयर चुनाव

*13* छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सभी 10 नगर निगम जीते, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला; AAP ने एक नगर पालिका जीती

*14* हरियाणा -नहीं नर्म हुए बीजेपी नेता अनिल विज के तेवर? निकाय चुनाव की लिस्ट से समर्थकों का कटा नाम तो जताई नाराजगी, बोले- विदेश चला जाऊंगा

*15* महाकुंभ नगर में लगी आग पर पाया गया काबू, सेक्टर 19 स्थित नरेंद्रा नंद का पंडाल जला

*16* नियमों की धज्जियां उड़ाकर की गई न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक की दुर्गति, 122 करोड़ रुपयों के ‘गबन’ की जांच शुरू

*17* बारात में घोड़ी पर सवार दूल्हे की मौत, MP के श्योपुर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं

*18* WPL में दिल्ली ने मुंबई को 2 विकेट से हराया, DC ने आखिरी ओवर में 10 रन बनाए; सिवर ब्रंट ने 80 रन की पारी खेली #today news haryana

*19* हमास ने नहीं मानी बात, भड़के राष्ट्रपति ट्रंप; इस्राइल से कहा- जो करना है करो, अमेरिका साथ है
*Today News *

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button