
आज जनवादी लेखक संघ के राज्य सम्मेलन की तैयारियों को लेकर स्वागत समिति की मीटिंग
आज जनवादी लेखक संघ के राज्य सम्मेलन की तैयारियों को लेकर स्वागत समिति की मीटिंग
*जनवादी लेखक संघ,हिसार*
*: 9 फरवरी 2025*
आज जनवादी लेखक संघ के राज्य सम्मेलन की तैयारियों को लेकर स्वागत समिति की मीटिंग वरिष्ठ पत्रकार इंकलाब सिंह व मैडम मंजू अग्रोहा की अध्यक्षता में सुबेसिंह स्मारक भवन जवाहर नगर,हिसार में हुई। इस मीटिंग में स्वागत समिति का गठन किया गया। स्वागत समिति का चैयरमैन वरिष्ठ पत्रकार इकबाल सिंह को चुना गया व सरंक्षण डॉ. रोशनलाल वरिष्ठ विज्ञानिक को सर्वसम्मति से चुना गया।
जनवादी लेखक संघ, हिसार के सचिव मास्टर रामकुमार तंवर व जिला अध्यक्ष मैडम मंजू अग्रोहा ने जारी एक प्रेस बयान में बताया की जनवादी लेखक संघ हरियाणा का 8 वां दो दिवसीय राज्य सम्मेलन 22-23 फरवरी को जाट धर्मशाला,हिसार में होगा। हरियाणा भर से सैंकड़ों लेखक कवि साहित्यकार विद्वान शामिल होंगे। सम्मेलन के मौके पर खुला स्तर होगा जिसका विषय *लोकतंत्र का दमन और लेखक की भूमिका* को सम्बोधित करने *जलेस केंद्रीय महासचिव संजीव कुमार* पहुंचेंगे।
स्वागत समिति का चैयरमैन वरिष्ठ पत्रकार इकबाल सिंह ने कहा की जनवादी लेखक संघ का आठवां राज्य सम्मेलन आज एक ऐसे दौर में हो रहा है। जब देश के लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। लोकतांत्रिक देश में डर,भय तथा असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। वर्तमान दौर मानवीय मूल्य गिर ही नहीं रहे बल्कि उनके गिरने को एक तरह के सांस्कृतिक गौरव के रूप में प्रचारित किया जा रहा है।धार्मिक सद्भाव,धर्मनिरपेक्षता,लोकतांत्रिकता,प्रगतिशीलता,स्वतन्त्रता,संविधान का सम्मान और स्वतन्त्रता संग्राम से अर्जित गंगा -जमुनी संस्कृति जैसे मूल्यों को गैर-भारतीय बताया जा रहा है।इन मानवीय मूल्यों के पक्ष में खड़े बुद्धिजीवियों और कलाकारों को देश के दुश्मन या देशद्रोही जैसे शब्दों से अपमानित किया जा रहा है। असहमति या आलोचना को देश के लिए खतरा बताकर संस्कृति कर्मियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
स्वागत समिति का चैयरमैन वरिष्ठ पत्रकार इकबाल सिंह को चुना गया व सरंक्षण डॉ. रोशनलाल वरिष्ठ विज्ञानिक को सर्वसम्मति से चुना गया। ऋषिकेश राजली, मास्टर रामकुमार और सतीश कुमार को सचिव चुना गया। सुशीला बहबलपुर व सुरेश गिरधर को कोषाध्यक्ष चुना गया। डॉ. हितैष,डॉ.अतरसिहं,डॉ. करतार सिवाच,डॉ.रमेश सिदड़, मैडम अनीता शर्मा,सकुंतला जाखड़, कृष्ण नैन, मनोज सोनी, राजेश बागड़ी,शमशेर नम्बरदार, ओमप्रकाश सैनी को उपाध्यक्ष चुना गया।
आज मीटिंग में राकेश कुमार,खजान सिंह नैन,बबली लाम्बा, कृष्ण इंदौरा, जयभगवान लाडवाल, विरेन्द्र कौशल, रमेश मिरकां, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
*जनवादी लेखक संघ जिला कमेटी,हिसार*

