हरियाणा

महेंद्र सिहाग के निधन पर उनके सेक्टर 20 पंचकूला निवास स्थान पर शोक प्रकट करने दुष्यंत चौटाला , ज्ञानचंद गुप्ता ,प्रदीप चौधरी सहित बहुत बड़ी संख्या में पहुँचे लोग

महेंद्र सिहाग के निधन पर उनके सेक्टर 20 पंचकूला निवास स्थान पर शोक प्रकट करने दुष्यंत चौटाला , ज्ञानचंद गुप्ता ,प्रदीप चौधरी सहित बहुत बड़ी संख्या में पहुँचे लोग

महेंद्र सिहाग के निधन पर उनके सेक्टर 20 पंचकूला निवास स्थान पर शोक प्रकट करने दुष्यंत चौटाला , ज्ञानचंद गुप्ता ,प्रदीप चौधरी सहित बहुत बड़ी संख्या में पहुँचे लोग ।
पंचकूला, 8 फ़रवरी: जजपा नेता ओ पी सिहाग के छोटे भाई महेंद्र सिहाग जिनका कैंसर की बीमारी की वज़ह से निधन हो गया था उनको श्रद्धांजलि देने तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने एवं शोक प्रकट करने उनके सेक्टर 20 स्थित आवास 105 नंबर सोसाइटी में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता,पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, जजपा के प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा , हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, पूर्व महापौर श्रीमती उपेंद्र वालिया, पूर्व नगर परिषद प्रधान रवीन्द्र रावल, नगर परिषद नारनौल की अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सैनी, बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, सीनियर सिटिजनज कौंसिल के प्रधान रवीन्द्र शर्मा, जजपा नेता रणधीर सिंह, कृष्ण राठी, राम मेहर ठाकुर , बीजेपी के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा सहित नगर निगम पंचकूला के पार्षद,पूर्व पार्षद, विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं से जुड़े गणमान्य लोग, पत्रकारीता , खेल जगत से जुड़े लोग, वकील,प्रशासनिक अधिकारी, पारिवारिक मित्र एवं उनकी कम्पनी में विभिन्न शहरों में कार्यरत कर्मचारी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हज़ारों की संख्या में पहुँचे। सभी लोगों ने नम आँखों से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक प्रकट किया तथा शोकाकुल सिहाग परिवार को सांत्वना दी।
उल्लेखनीय है कि बहुत ही मिलनसार तथा हँसमुख स्वभाव के युवा उद्यमी महेंद्र सिहाग पिछले 24 सालों से पंचकुला में रह रहे थे तथा सोना इंटरप्राइज नाम की फर्म चला रहे थे । वो एक साल से लीवर में कैंसर की वज़ह से बीमार थे तथा 29 जनवरी को कैंसर से लड़ते हुए इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके एक बेटी तथा एक बेटा हैं जो अभी पढ़ रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button