उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरदेशपंजाबहरियाणा

8 फरवरी सुबह देश राज्यों की बड़ी खबरें

8 फरवरी शनिवार की देश राज्यों की बड़ी खबर

*सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*08- फरवरी – Today News

*दिल्ली दंगल का विजेता कौन? मोदी का मैजिक चला या केजरीवाल ‘शो’ बरकरार; क्या कांग्रेस करेगी कमाल!? मतगणना अभी कुछ देर से शुरू*

*1* भाजपा के लिए यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। लोकसभा चुनाव के बाद कई राज्यों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया और मोदी के नाम पर जीत दर्ज की, लेकिन दिल्ली में विधानसभा चुनाव का समीकरण हमेशा अलग रहा है

*2* पीएम मोदी 12 फरवरी से 2 दिन के अमेरिकी दौरे पर:* ट्रम्प ने इन्विटेशन भेजा, दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद पहली मुलाकात होगी

*3* नए इनकम टैक्स बिल को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी, 11 फरवरी को लोकसभा में पेश किया जा सकता है; टैक्सेशन सिस्टम में इससे सुधार आएगा

*4* सेना ने 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया, इनमें 3 पाकिस्तानी सैनिक, इंडियन पोस्ट पर BAT टीम के हमले की साजिश नाकाम

*5* कौशल भारत कार्यक्रम के लिए 8800 करोड़ की मंजूरी, केंद्रीय कैबिनेट ने नए आयकर बिल पर भी लगाई मुहर

*6* वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को रबर किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस और वामपंथी दलों को जिम्मेदार ठहराया। उन्हाेने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने हितधारकों से उचित परामर्श किए बिना ही मुक्त व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किए

*7* अप्रवासियों से दुर्व्यवहार पर विदेश मंत्रालय का जवाब, मिस्री बोले- अमेरिकी अधिकारियों से की जाएगी बात

*8* केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बताया कि देश में 14 करोड़ से ज्यादा महिलाओं की स्तन कैंसर की जांच की गई है। जांच के दौरान 57,184 महिलाओं में इस बीमारी का पता चला, जिनमें से 50,612 का इलाज चल रहा है

*9* अमेरिकी स्टाइल में बाहर करो; रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ भी उठी आवाज

*10* ’15 करोड़ ऑफर वाले दावे के दीजिए सूबत’, ACB ने केजरीवाल को थमाया नोटिस; 5 सवालों के मांगे जवाब

*11* लो आ गई खुशखबरी, समय से पहले ही धरती पर लौटेंगी सुनीता विलियम्स, NASA ने तय कर दी 19 मार्च की तारीख

*12* शिवसेना UBT सांसदों के संपर्क में होने के दावे पर शिंदे गुट पर भड़के उद्धव ठाकरे, ‘अगर मर्द की औलाद है तो ईडी, सीबीआई, आयकर,और पुलिस को एक तरफ रख दें,और हमारे साथ आकर लड़े,हम आपको दिखाएंगे कि असली शिवसेना कौन सी है,अगर आप अब हमें तोड़ने की कोशिश करेंगे,तो हम आपका सिर फोड़ देंगे

*13* राजस्थान – अपनी ही सरकार पर आरोप लगाकर किरोड़ी लाल मीणा बोले, सरकार मेरी जासूसी कर रही, फोन टैप हो रहा, मैं डरता नही

*14* दरअसल, किरोड़ीलाल मीणा ने विधानसभा से स्वास्थ्य कारणों की वजह से गैर हाजिर हैं, पर जयपुर के पास एक सभा के दौरान उन्होंने बयान दिया कि जब से मैंने परीक्षा को रद्द करने के लिए कहा, तब से मेरी जासूसी की जाती है। फोन को रिकॉर्ड किया जाता है। किसी तरह का गलत काम मैंने किया नहीं, इसलिए किसी से डरता नहीं हूं

*15* जीत अडाणी और दिवा ने 7 फेरे लिए, गौतम अडाणी ने फोटो शेयर कीं; कहा- माफी चाहता हूं, चाहकर भी सभी को आमंत्रित नहीं कर सके

*16* बेटे जीत की शादी में गौतम अडानी ने सामाजिक कार्यों के लिए 10,000 करोड़ रुपये दान करके ‘सेवा’ करने का संकल्प भी लिया। बता दें कि इस दान का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में प्रयोग किया जाएगा।

*17* तीसरी-तिमाही में ओला का घाटा 50% बढ़ा, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी का रेवेन्यू 19% घटा; शेयर कल 2.42% घटा

*18* हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का IPO 12 फरवरी को ओपन होगा, 14 फरवरी तक कर सकते हैं निवेश, मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹14,868
*=============================*

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button