हरियाणा

एमडब्लयूबी द्वारा नए जिला अध्यक्षों की घोषणा, फरीदाबाद के रघुबीर सिंह, झज्जर के प्रवीण भारद्वाज तथा महेंद्रगढ़ के बलिंद्र यादव जिला अध्यक्ष बने

चंडीगढ़ :मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन की ओर से हरियाणा में कुछ जिलों में नई कार्यकारिणी गठित की है। एसोसिएशन के संगठन मंत्री मेवा सिंह राणा ने बताया कि फरीदाबाद जिले के जिला अध्यक्ष रघुबीर सिंह बनाए गए हैं तथा महेंद्रगढ़ जिले में बलिंद्र यादव, झज्जर जिले में प्रवीण भारद्वाज को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सोनीपत में पवन राठी, केसी आर्य़ को करनाल, देवीदास शारदा को यमुनानगर, ऋषि को अंबाला, मदन बरेजा को पानीपत, पवन चोपड़ा को कुरुक्षेत्र, पलवल से गुरुदत्त गर्ग, गुरुग्राम मनू मेहता, रेवाड़ी से नरेश वत्स को यथावत जिला अध्यक्ष के पदों पर रखा गया है। शेष बचे जिलों के पुर्नगठन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जिसके अध्यक्ष दीपक मिगलानी होंगे। इस समिति में पवन चोपड़ा और विनोद खूंगर को भी शामिल किया गया है।
सदस्यों से नहीं लिया जाता कोई शुल्क
राणा ने बताया कि मीडिया वेलबपिंग एसोसिएशन किसी भी पत्रकार से एक पैसा भी नहीं लेती है ना ही सदस्यता के रूप में या इंश्योरेस के लिए भी कोई राशि नहीं लेती। अब तक 1300 पत्रकारों का टर्म इंश्योरेंस/एक्सीटेंड़ल इंश्योरेस करवा चुकी है। एमएडब्लूबी किसी भी स्तर पर सामाजिक या व्यवसायिक स्थलों से अन्य संगठनों की तरह कोई चंदा नहीं लेती।
मुफ्त 10-10 लाख रुपए का इंश्योरेंस करवाती एमडब्ल्यूबी
मेवा सिंह राणा ने बताया कि एमडब्ल्यूबी पिछले तीन साल में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, चंडीगढ़ में पूर्णत सक्रिय है और सभी स्थानों पर प्रांतीय इकाईयां गठित है। 780 पत्रकारों का हरियाणा में और उत्तर भारत में 1300 के करीब पत्रकारों को 10-10 लाख रुपए के टर्म इंश्योरेंस और एक्सीडेंटल इंश्योरेंस की पॉलिसी मुफ्त आवंटन करवा चुकी है। संस्था की ओर से 20 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद विभिन्न पत्रकारों या उनके परिवारों को अस्पताल में उपचाराधीन होने, किडनी ट्रांसप्लांट, हार्ट रोग से ग्रस्त होने व अन्य बीमारियों के लिए मदद कर चुकी है। उत्तर भारत में यह एकमात्र संस्था है, जो पत्रकारों की बिना किसी शुल्क के अपने स्तर पर आर्थिक मदद करती है। संस्था की ओर से किसी भी कार्य के लिए एक भी पत्रकार से कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
पत्रकारों को प्रतिवर्ष करते हैं सम्मानित
मेवा सिंह राणा ने कहा कि मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन का गठन पत्रकारों के कल्याण के लिए किया गया था। इसके साथ ही एसोसिएशन की ओर से समय-समय पर युवा पत्रकारों का ज्ञान वर्धन करने का कार्य भी किया जाता है। प्रदेश में अच्छा और उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक पत्रकार को हर वर्ष अमर शहीद लाला जगत नारायण अवार्ड, पत्रकारिता रत्न तथा पत्रकारिता अलंकार अवार्ड देकर सम्मानित किया जाता है। इसके अलावा चंडीगढ़ के रमेश शर्मा की याद में युवा पत्रकार को की अवार्ड देकर सम्मानित किया जाता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button