हरियाणा

Haryana News: डोंकी और देश की दुर्दशा के जिम्मेदार नेता व सिस्टम है – जयहिन्द

Haryana News: रोहतक (6 फरवरी) / जयहिन्द सेना सुप्रीमो डॉ. नवीन जयहिन्द ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जिस तरह से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत देश के लोगो को हाथ–पैरों में हथकड़ियां बांधकर, जहाज द्वारा अमेरिका से भारत लाया गया है और हजारों भारतीय लोगों को वहां डिटेन(हिरासत में) कर लिया गया है। यह मामला बहुत गंभीर है और साथ ही भारत देश के लिए बहुत शर्म की बात है। इसके जिम्मेदार भारत देश के नेता, सिस्टम और सरकार है, जिस कारण आज पूरी दुनिया में भारत की थू–थू हो रही है।

बताया जा रहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अमेरिका में डिनर पर जाएंगे। इस पर जयहिन्द ने प्रधानमंत्री मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह जी, विदेश मंत्री एस जयशंकर जी से अपील करते हुए कहा कि जब मोदी जी अमेरिका से वापिस आएं तो जिन भारतीयों को ट्रंप साहब वापिस भारत भेजना चाहते है उन्हें अपने साथ ही वापिस भारत ले आएं, ताकि उन लोगों की जान भी बच जाए और भारत देश का मान–सम्मान भी बच जाए।

साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि जो लोग वापिस लाए गए है उन पर भारत प्रशासन द्वारा भी एफआईआर की जाएंगी। इस पर जयहिन्द ने तंज कसते हुए कहा कि उनको फांसी ही चढ़ा दिया जाना चाहिए।

जयहिन्द ने कहा कि मेरे पास अमेरिका का वीजा है और अमेरिका में रहकर मै वहां रह रहे लोगों से मिला भी हूं। आपको बता दूं कि लोग वहां मौज–मस्ती, अय्याशी करने के लिए नहीं बल्कि मजबूरी व बेरोजगारी के कारण खाने–कमाने के लिए जाते है, ताकि मजदूरी करके दो पैसे कमाकर अपने परिवार का पालन–पोषण कर सके।

जयहिन्द का कहना है कि सवाल तो इस बात का है जब लोग भारत से डोंकी या अवैध रास्ते से अमेरिका जाता है तो सबसे पहले वहां के प्रशासन द्वारा लोगों से यह लिखित में ले लिया जाता है कि उनसे गलती हुई है, उसके बाद उन लोगों पर केस व कानूनी कार्यवाही की जाती है। गौर करने योग्य बात हैं कि हरियाणा, पंजाब से ज्यादा लोग गुजरात से गए हुए है और अकेले नहीं बल्कि अपने पूरे परिवार को लेकर।

बताया जाता रहा है कि पांच लाख भारतीय लोग अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे है जबकि हमारे भारत देश में पांच करोड़ बाहर के लोग अवैध रूप से भारत में रहते है, तो क्या भारत कोई धर्मशाला है? अगर आज अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया एक साल के लिए अपने देश का वीजा ओपन करदे तो आधे से ज्यादा भारत खाली हो जाएगा। इसका कारण सिफ यहां के नेता, यहां का पॉलिटिकल सिस्टम ओर यहां की सरकार है। क्या ऐसे हमारा भारत विश्वगुरु बनेगा?

जयहिंद ने मंत्री अनिल विज पर कसा तंज

जयहिन्द ने मंत्री अनिल विज पर तंज कसते हुए कहा कि हालांकि मुख्यमंत्री सैनी साहब से उनकी नहीं बनती तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जी से विज साहब की जरूर बनती होगी तो विज साहब ट्रंप जी से कहकर बाकी के दस लाख लोगों को भारत वापिस भेज दें, हाथ–पैरों में हथकड़ियां बांधकर भेजने का मतलब है कि भारत को हथकड़ियां बांधकर भेजा गया है और विज साहब कहते है कि ट्रंप ने सही किया है। क्या विज साहब ट्रंप की पार्टी से चुनाव लड़ना चाहते है?

अगर कल को अनिल विज अमेरिका जाते है ओर उनका वीजा खो जाए, और उन्हें इसी तरह से हाथ–पैरों में हथकड़ियां बांधकर वापिस भेजा जाए तो उन्हें कैसा लगेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button