उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरदेशपंजाबराज्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

Top Headlines: 5 फरवरी – बुधवार, सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक मे

Top Headlines: 5 फरवरी – बुधवार, सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक मे

आज पावन संगम में डुबकी लगाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, मेले की करेंगे यात्रा।
दिल्ली में शुरू हुई वोटिंग, 699 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे 1.56 करोड़ मतदाता।
भारत-पाकिस्तान मुकाबले के टिकट मिनटों में बिके, 23 फरवरी को मुकाबला, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के सभी मैचों के टिकट सोल्ड आउट, यह मैच दुबई में खेला जाना है।

1. संसद में PM मोदी का भाषण: राहुल का नाम लिए बिना बोले- गरीबों की झोपड़ी में फोटो सेशन कराने वालों को गरीबों की बात बोरिंग ही लगेगी।
2. मोदी ने कहा, कुछ लोग विदेश नीति पर ऐसे ही बोल देते हैं, चाहे उन्हें इसके बारे में गहरी जानकारी न हो और चाहे इससे देश को कुछ भी नुकसान हो। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि (देश के पहले प्रधानमंत्री) जवाहर लाल नेहरू के समय विदेश नीति के नाम पर एक तरह का खेल हुआ था।
3. प्रधानमंत्री ने तीसरे कार्यकाल के बाद भी लंबी पारी खेलने का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि हम देश की जरूरत के अनुरूप आने वाले अनेक वर्षों तक जुटे रहने वालों में हैं।
4. प्रधानमंत्री ने मौजूदा संसद में गांधी परिवार के तीन सदस्यों सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सांसद होने की ओर इशारा करते हुए कहा कि आखिरकार किस एससी, एसटी परिवार के तीन सदस्य एक ही समय में एक साथ सांसद रहे हैं।

5. पीएम मोदी ने बताया कि किस तरह से जमीन से कटे हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 21वीं सदी की बातें तो बहुत की लेकिन हकीकत यह है कि वे 20वीं सदी की जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पाए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार किस तरह से युवा शक्ति को साथ में लेकर विकसित भारत के निर्माण की कोशिश में जुटी है।
6. लोकसभा में पीएम मोदी ने चीन सीमा विवाद से निपटने में अपनी सरकार के तरीके की आलोचना करने वालों पर कटाक्ष किया और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का उदाहरण दिया। पीएम मोदी ने राहुल गांधी को  ‘जेएफके फॉरगॉटन क्राइसिस’ किताब पढ़ने की सलाह दी।
7. पीएम मोदी ने कहा कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रस पार्टी अपने वादे पूरे करने में विफल रही है। कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने अकेले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद की है।
8. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि, गरीबी और बेरोजगारी के कारण बड़ी संख्या में लोग ग्रामीण क्षेत्रों से दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर जैसे महानगरों की ओर पलायन कर रहे हैं। गडकरी ने कहा कि लोग शहरी क्षेत्रों की ओर इसलिए भी पलायन कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अपनी कृषि उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।
9. ज्यादा टोल से लोग परेशान? गडकरी बोले- इंतजार कीजिए, अच्छा होगा… चल रही है तैयारी।
10. प्रधानमंत्री ने नहीं दिया एक भी सवाल का जवाब, चुनावी स्पीच दी: पीएम मोदी का लोकसभा के भाषण पर विपक्ष।
11.’पश्चिमी उदारवादी विचार देश की संस्कृति के लिए खतरा’, आरएसएस महासचिव बोले- इसे रोकना होगा।
12. अयोध्या -बदल गया रामलला के दर्शन का समय, कल से सुबह छह बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगे पट।
13. तीसरी तिमाही में टाटा पावर को ₹1,188 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 5% बढ़कर ₹15,391 करोड़ रहा, 6 महीने में 17% गिरा शेयर।

 

सोनीपत:- DFSC की पिटाई: 2 लड़कियों ने ऑफिस में घुसकर जड़ दिए थप्पड़, राशन कार्ड के लिए लगा रही थी चक्कर।
सिरसा:- डेरे में पहुंचा राम रहीम: मस्ताना महाराज को नमन किया, डेरा मैनेजमेंट को निर्देश दिए, 7 फरवरी को बरनावा आश्रम जाएगा।
चण्डीगढ:- हरियाणा में वन्यजीव तस्करों पर CBI का छापा: तेंदुए-ऊदबिलाव की खालें बरामद, 4 तस्कर पकड़े, 30 करोड़ कीमत, नेपाल से जुड़े तार।
सोनीपत:- कोर्ट से निकले आढ़ती पर तलवार से हमला: अधमरा कर खेत में फेंका, फोन तोड़कर फेंका, 50 हजार निकाले।
करनाल:- रिश्वत लेते पकड़ा सप्लाई इंस्पेक्टर: गेहूं बदलवाने के की एवज में ले रहा था रुपए, 10 हजार के साथ रंगेहाथों पकड़ा।
चण्डीगढ:- गुरुग्राम-फरीदाबाद में 2 दिन शराब ठेके बंद रहेंगे: दिल्ली चुनाव के चलते आदेश, वोटिंग के दिन हरियाणा में छुट्टी।
रोहतक:- प्राइवेट अस्पताल में आयुष्मान के तहत इलाज बंद: जिले का 15 करोड़ रुपए बकाया, सरकार ने 31 मार्च तक टाली बात।
रोहतक:- पाकिस्तान के बॉक्सर को रोहतक के छोरे ने चटाई धूल: थाईलैंड में हुई प्रोफेशन बॉक्सिंग, सागर ने अलीवाज से छीना वर्ल्ड टाइटल।

कैथल:- असंध जा रही Sara पलटी: 52 सीटर में 65 सवारियां बैठाई थीं, 4 की हालत गंभीर, बैलगाड़ी को साइड देते पहिया धंसा।
चण्डीगढ:- BJP प्रभारी से मीटिंग कर विज बोले-ऑल विल बी वेल: CM ने कहा- सबकी अपनी जिम्मेदारी, आढ़तियों को ₹3.10 करोड़ देने का ऐलान।
रोहतक:- सांपला में बदमाशों ने की फायरिंग: स्कॉर्पियो में आए, 3 गोलियां चलाईं, घर के बाहर खड़े युवक को पीटा।
चण्डीगढ:- हिमाचल की कसौली कोर्ट ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली केस में मांगी स्टेट्स रिपोर्ट: महिला ने कसौली कोर्ट में अर्जी दी, पुलिस बोली-18 लोगों के बयान कलमबद्ध किए।
हिसार:- अग्रोहा-सिरसा रेल लाइन को मिली मंजूरी: 410 करोड़ लागत, 93 किमी की दूरी, तीन मंत्रियों ने की थी घोषणा।
चण्डीगढ:- हरियाणा में निकाय चुनाव 2 मार्च को: 12 मार्च को नतीजे, आचार संहिता लागू, 8 निगमों में इलेक्शन, 2 मेयर भी चुने जाएंगे।
रोहतक:- गोसेवकों ने घेरा डीसी ऑफिस: प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, बोले- गोशालाओं में हो रही गोवंश की बेकद्री, 3 दिन का अल्टीमेटम।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button