
Karnal News: करनाल जिले की 4 फरवरी की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में
Karnal News: करनाल जिले की 4 फरवरी की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में
विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के प्रयास लाए रंग, घरौंडा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम होगा देवी अहिल्या होल्कर विद्यालय
क्षेत्र की लंबे समय से थी मांग, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जारी किए आदेश
करनाल, 4 फरवरी- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण के प्रयास आखिरकार रंग लाए और घरौंडा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम देवी अहिल्या होल्कर विद्यालय रखा जाएगा। इस संबंध में हरियाणा के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि क्षेत्र की यह लंबे समय से मांग थी कि विद्यालय का नाम देवी अहिल्या होल्कर के नाम पर रखा जाए। विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से यह संभव हुआ है।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय का आदेश जारी होने पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने समस्त विधानसभा वासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम देवी अहिल्या होल्कर के नाम पर रखे जाने के आदेश जारी हुए हैं। हमारे महापुरुष सदा से हमारे आदर्श रहे हैं। देवी अहिल्या होल्कर के नाम पर विद्यालय का नामकरण होना बेहद खुशी की बात है। यह निश्चित रूप से हमें और आने वाली युवा पीढ़ी को प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र वासियों की भी यह लंबे समय से मांग थी, उन्हें इस बात की बेहद खुशी है।
कुलबीर मलिक, सचिव जिला रेडक्रास के नेतृत्व में रेड क्रॉस टीम द्वारा चयनित 10 टी. बी. ग्रस्त मरीजों जो बाँसो गेट, जनकपुरी , रमेश नगर, सेक्टर-03, के निवासी हैं को न्यूट्रिशन युक्त राशन किट वितरित की गई। उनसे उनकी बीमारी संबंधित समस्याओं के बारे में चर्चा की गई व नियमित दवाइयां लेने तथा पौष्टिक खाना जैसे कि प्रोटीन युक्त आहार लेने बारे में बताया गया।
बारह योग आसनों का एक समन्वय है सूर्य नमस्कार-सुमन
करनाल, 4 फरवरी। हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के तहत आयुष विभाग के तत्वावधान में घरौंडा ब्लॉक के योग सहायकों की ओर से गांव रायपुर जाटान के सरकारी स्कूल में सुमन संधू व विपिन ग्रोवर ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार 12 योग आसनों-प्रणामासन, हस्त उत्तानासन, हस्तपादासन, अश्व संचलानासन, अधोमुख श्वानासन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन, अश्व संचलानासन, ताड़ासन और हस्तपादासन का समन्वय है।
इस मौके पर सुमन संधू ने सूर्य नमस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार एक उत्तम कार्डियो वैस्कुलर व्यायाम भी है और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी। सूर्य नमस्कार मन व शरीर दोनों को तंदुरुस्त रखता हैद्ध यदि आपके पास समय की कमी है और चुस्त दुरुस्त रहने का कोई नुस्खा ढूंढ रहे हैं तो सूर्य नमस्कार सबसे अच्छा विकल्प है। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार से पाचन तंत्र सुधरता है और विषैले तत्वों को शहीर से बाहर निकालने मिलती है । सूर्य नमस्कार से पेट कम होता है, शरीर लचीला बनता है। इससे वजन भी कम होता है। यह सूर्य नमस्कार त्वचा की रंगत सुधारता है और मानसिक परेशानियों को दूर करके यह चिंता मुक्त जीवन देता है। रीढ़ को मजबूत बनाने के साथ-साथ सूर्य नमस्कार मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूत करता है और कंधों को गतिशीलता भी देता है। इस अभ्यास के दौरान स्कूल के स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
पीएम कुसुम योजना के तहत लगाए गए सोलर पंप के नियम विरुद्ध कार्य पर वापिस जमा होगी अनुदान राशि : उत्तम सिंह
करनाल, 4 फरवरी। प्रदेश में किसानों की फसल की उत्पादन क्षमता बढ़ाने व खेती बाड़ी में लागत खर्च को कम करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार द्वारा इन योजनाओं के तहत विभिन्न प्रकार की सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा द्वारा सोलर पंप लगाने के लिए किसानों को पीएम कुसुम योजना के तहत विशेष अनुदान दिया जा रहा है, ताकि किसानों पर ज्यादा वित्तीय बोझ न पड़े और उन्हें पारंपरिक पम्पों से छुटकारा मिल सके ।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विभाग को इस प्रकार की शिकायतें मिल रही हैं कि कई किसानों ने अपने सोलर वाटर पम्पिंग सिस्टमों को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है या निर्धारित स्थान के अलावा किसी अन्य स्थान पर स्थापित कर उन्हें अन्य किसी कार्यों में उपयोग में लाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जब पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने की स्वीकृति दी जाती है तो उस समय किसानों से यह लिखित रूप में लिया जाता है कि वे अपने यहां लगने वाले सोलर पंप को ना तो किसी अन्य व्यक्ति को बेचेंगे व ना ही उसे अन्य जगह शिफ्ट करेंगे। यदि वे ऐसा करेंगे तो सरकार उन्हें दी गई अनुदान राशि वापिस ले सकती है।
उन्होंने बताया कि जिला के सब्सिडी प्राप्त किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे ऐसे किसी भी नियम विरुद्ध कार्य करने से बचें व ना ही किसी के बहकावे में आये। उन्होंने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा समय समय पर मौके पर जाकर औचक निरीक्षण भी किया जाता है।
महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहद कारगर मातृशक्ति उद्यमिता योजना
-मातृशक्ति उद्यमिता योजना से आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं: उत्तम सिंह
करनाल, 4 फरवरी। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता से लेकर स्वरोजगार स्थापित करने में सहायता प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया की हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू की है। इस योजना का लाभ महिलाओं को केवल तभी प्रदान किया जाएगा जब उनकी पारिवारिक आय 5 लाख या फिर इससे कम हो, साथ ही महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह पूर्व के किसी ऋण मामले में डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए। महिला का हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है। यह योजना महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहद कारगर सिद्ध होगी तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। उन्होंने बताया की योजना के माध्यम से महिलाओं को 3 लाख तक का ऋण 7 प्रतिशत ब्याज दर की छूट पर उपलब्ध करवाया जाता है। इस ऋण के माध्यम से महिलायें स्वरोजगार स्थापित करके दूसरे नागरिकों को भी रोजगार प्रदान कर सकेंगी।
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दिया जा रहा 3 लाख रुपए तक का ऋण:उपायुक्त उत्तम सिंह
करनाल, 4 फरवरी। उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। योजना के तहत महिला विकास निगम के माध्यम से राज्य की विधवा, तलाकशुदा या कानूनी रूप से अलग हुई महिलाओं को बैंकों के माध्यम से अपना स्वयं का व्यवसाय करने के लिए 3 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।
उन्होंने कहा कि योजना के तहत बैंक ऋण के ऊपर लगे ब्याज की प्रतिपूर्ति हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा अनुदान के रूप में अदा करके की जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा 50 हजार रुपए व अवधि 3 वर्ष जो भी पहले होगी। योजना का लाभ लेने के लिए महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच हो। महिला की वार्षिक आमदनी 3 लाख रुपए से ज्यादा ना हो और महिला हरियाणा की स्थायी निवासी हो। योजना में मसाला यूनिट, डोना बनाना, रेडीमेड गारमेंट्स, ब्यूटी पार्लर, ऑटो रिक्शा इत्यादि शामिल है।
एडीसी ने किया नीलोखेड़ी ब्लाक के दो प्ले वे स्कूलों का निरीक्षण
करनाल, 4 फरवरी। अतिरिक्त उपायुक्त यश जालुका ने आज नीलोखेड़ी खंड के गांव बुटाना और संधीर में प्ले स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बुटाना में 16 और संधीर में 14 ब‘चों मौजूद मिले।
उन्होंने गांव के लाभार्थियों यथा-गर्भवती, धात्री, जीरो से 6 वर्ष के बच्चों के अभिभावकों से बातचीत की और फीडबैक लिया। श्री जालुका ने आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले लाभार्थियों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। केंद्रों की सुरक्षा और स्वच्छता जांची तथा उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कैसे किया जा रहा है, इसका जायजा लिया। साथ ही ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड डाटा चेक कर पोषण ट्रैकर ऐप का निरीक्षण किया। राशन की गुणवत्ता और मात्रा को चेक करने के लिए गठित पांच सदस्य कमेटी के बारे में पूछताछ ली। उन्होंने अभिभावकों की समस्याओं को सुना और उनसे अपील की कि वे ब‘चों को रोजाना आंगनबाड़ी केंद्र में भेजें। उन्होंने ब‘चों को सरकार द्वारा दी जा रही हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
इस मौके पर सीडीपीओ डॉ राजबाला मोर, सुपरवाइजर पूनम, अलका, आंगनवाड़ी वर्कर कंचन और संतोष के अलावा सरपंच व पंच मौजूद रहे।
समाधान शिविर में शिकायतों का मौके पर ही निपटारा
करनाल, 4 फरवरी। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला में लघु सचिवालय सहित सभी उपमंडल कार्यालयों में प्रत्येक कार्य दिवस में समाधान शिविरों का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। ऐसे ही शिविर संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में नीलोखेड़ी, इन्द्री, असंध और घरौंडा में भी आयोजित किए गए।
जिला स्तरीय समाधान शिविर में आई अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निदान कर दिया गया और शेष पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए। उपायुक्त ने बताया कि इन समाधान शिविरों में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्ट्री, शहरी निकाय विभाग से एनडीसी लेने, नक्शे की मंजूरी, पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, अपराध, बिजली-पानी संबंधी आदि शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को करनाल के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। नीलोखेड़ी उपमंडल में 3 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वही घरौंडा, इंद्री, असंध उपमंडल में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुर्इं।

