हरियाणा

Haryana News: ब्राहमण माजरा डेयरी काम्पलेक्स के लिए 82 करोड़ लोन को नेशनल हाउसिंग बैंक से मिली मंजूरी : अनिल विज

Haryana News: अम्बाला/चंडीगढ़, 03 फरवरी। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी के शहरी क्षेत्र से सभी डेयरी को बाहर करने एवं ब्राह्मण माजरा में आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स निर्माण की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने बताया कि डेयरी काम्पलेक्स निर्माण के लिए नेशनल हाउसिंग बैंक से 82 करोड़ रुपए की मंजूरी मिल चुकी है।

श्री विज आज अपने आवास पर नगर परिषद अधिकारियों के साथ अम्बाला छावनी में चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि अम्बाला छावनी के गांव ब्राह्मण माजरा में डेयरी काम्पलेक्स निर्माण हेतु बैंक से राशि मंजूर हो चुकी है और आने वाले समय में जल्द नगर परिषद द्वारा इसके टेंडर लगाकर निर्माण प्रक्रिया को प्रारंभ किया जाएगा। ब्राह्मण माजरा में 21 एकड़ में आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स का निर्माण कार्य किया जाना है जहां पर 300 से ज्यादा डेयरियों को शिफ्ट किया जाएगा।

डेयरी काम्पलेक्स निर्माण को लेकर नगर परिषद द्वारा पूरा ले-आउट प्लान तैयार कर लिया गया है। यहां पर बड़े व छोटी डेयरियों के आकार के हिसाब से जगह ग्वालों को उपलब्ध कराई जाएगी।

आधुनिक होगा डेयरी काम्पेलक्स : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताया कि ग्वालों की सुविधाओं को देखते हुए डेयरी काम्पेलक्स को अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाया जाएगा। यहां पर गोबर गैस प्लांट के अलावा, सोलर सिस्टम, ग्वालों के लिए रेस्ट रूम, वॉटर डिस्पोजल, तालाब, चारा काटने की सुविधा, ग्वालों की गायों के हिसाब से छोटे व बड़े आकार के प्लाट, आने-जाने की सुविधा, सोलर एनर्जी सहित अन्य कई सुविधाएं होगी। उन्होंने बताया ग्वाले टांगरी बांध रोड से सीधा ब्राह्मण माजरा पहुंच सके इसके लिए टांगरी नदी के ऊपर काजवे का निर्माण भी किया जा रहा है।

समीक्षा बैठक में इन बिंदुओं पर भी की चर्चा

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने समीक्षा बैठक के दौरान अन्य कई बिंदुओं पर अधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्हें दिशा निर्देश दिए।

सुभाष पार्क के सौंदर्यकरण को लेकर उन्होंने रंग-बिरंगे फूल लगाने व आरनामेंट प्लांट लगाने के निर्देश दिए।

मंत्री अनिल विज ने जगाधरी रोड पर बस स्टैंड से इंडस्ट्री एरिया तक फेंसी लाइटें लगाने के साथ-साथ बीच डिवाइडरों पर पॉम के पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जगाधरी रोड छावनी के लिए सबसे महत्वपूर्ण रोड है जहां लघु सचिवालय के अलावा बैंक स्क्वेयर, फायर ब्रिगेड आफिस, नाईट फुड स्ट्रीट, नगर परिषद कार्यालय, सिविल अस्पताल, सुभाष पार्क आदि महत्वपूर्ण स्थल है इसलिए रोड को और बेहतर बनाया जाए।

उन्होंने सुभाष पार्क के रखरखाव करने को लेकर भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा मंत्री अनिल विज ने मल्टी लेवल कार पार्किंग, कबाड़ी बाजार पुलिया का निर्माण, बैंक स्क्वेयर के आगे से तारें हटाने एवं अन्य विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान नगर परिषद प्रशासक व एसडीएम सितेंद्र सिवाच, ईओ रविंद्र कुहार, एक्सईएन मनदीप सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button