हरियाणा

Haryana News: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने ओवरलोडिड वाहनों पर मारा छापा, स्वयं सड़क पर उतरकर ट्रकों व अन्य वाहनों के दस्तावेज जांचे

Haryana News: अम्बाला/चंडीगढ़, 03 फरवरी। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम अनिल विज ने आज अम्बाला-नारायणगढ़ रोड पर ओवरलोडिड वाहनों को पकड़ने के लिए शाम स्वयं मौके पर पहुंच छापा मारा। उन्होंने कई ट्रकों को रूकवाते हुए उनकी जांच की और कागजों को चैक किया। जिन ट्रकों व अन्य वाहनों के कागज सही नहीं पाए गए उन्हें पुलिस द्वारा जब्त किया गया।

परिवहन मंत्री अनिल विज की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। आज शाम अचानक परिवहन मंत्री अनिल विज बलदेव नगर में नारायणगढ़ रोड पर पहुंचे जहां उन्होंने ट्रकों की जांच प्रारंभ कर दी। उनके पहुंचने के कुछ देर बाद मौके पर आरटीए और पुलिस पहुंची। मंत्री अनिल विज ने ट्रकों एवं अन्य ओवरलोडिड वाहनों की जांच की। रोड पर दर्जनों ट्रकों को रुकवाते हुए मंत्री अनिल विज ने ट्रक चालकों से पूछताछ की और उनके कागजों को चैक किया। इस दौरान उन्होंने ट्रकों में लोड किए गए सामान की भी जांच की। कई ट्रक चालक मौके पर अपने दस्तावेज नहीं दिखा पाए तथा अन्य कई वाहनों में अनियमितताएं पाई गई। इन ट्रक चालकों के खिलाफ मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कई ट्रकों को पुलिस द्वारा जब्त भी किया गया।

छापे के दौरान 12 वाहनों के दस्तावेज अधूरे मिले, परिवहन मंत्री अनिल विज ने कार्रवाई के निर्देश दिए

पत्रकारों से बातचीत के दौरान परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि कुछ दिन पहले वह राजस्थान से आए थे और उन्होंने वहां आरटीए को ओवरलोडिड वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई को कहा था। उन्होंने कल भी अम्बाला आरटीए को कहा था कि ओवरलोडिड वाहनों की वजह से हादसे हो रहे हैं। वो परिवहन मंत्री हैं इसलिए आज वह स्वयं चैक करने के लिए निकले थे और उन्होंने मौके पर आरटीए व पुलिस को बुलाया। लगभग एक दर्जन गाड़ियों के दस्तावेज अधूरे पाए गए जोकि मिट्टी खोदकर ला रहे थे और उनकी इजाइजत नहीं पाई गई, कई चालकों के लाइसेंस तक नहीं पाए गए। कई चालकों के मेडिकल कराने को कहा है जबकि कई गाड़ियां ओवरवेट भी मिली। कुछ गाड़ियां ओवरसाइज भी मिली है।

परिवहन मंत्री विज ने कहा कि “मेरे होते हुए मैं सड़क पर बिना ठीक दस्तावेज के कोई गाड़ी चलने नहीं दूंगा”। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को कहा है कि वह नाके लगाए और दस्तावेज चैक करें। उन्होंने कहा आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। कब कहां छापा पड़े। उन्होंने गत दिवस रोहतक बिजली बोर्ड में भी छापा मारते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को समय रहते शिकायत हल करने के निर्देश दिए थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button