हरियाणा

Karnal News: करनाल जिले की 2 फरवरी की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में 

Karnal News: करनाल जिले की 2 फरवरी की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

बिजली शिकायतों की सुनवाई 4 फरवरी को

करनाल, 2 फरवरी।  उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रवक्ता ने बताया कि 4 फरवरी को प्रात: 11 बजे स्थान राजीव गांधी विद्युत सदन के कांफ्रेंस हाल सर्कल कार्यालय सेक्टर 12 करनाल में बिजली संबंधी शिकायतें सुनी जाएंगी। शिकायतों की सुनवाई जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करनाल के अध्यक्ष करेंगे।

उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारियों से मिलने के बाद भी जिन शिकायतों का समाधान नहीं हो पा रहा है, ऐसे उपभोक्ता फोरम के समक्ष शिकायत रख सकते हैं। ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधी केस कोर्ट में विचाराधीन है तथा जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। बिजली चोरी संबधी शिकायतें भी बैठक में नहीं सुनी जाएंगी।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में कारगर हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना : उपायुक्त

योजना के तहत दिया जाता है 5 लाख रुपये तक का ऋण

करनाल, 2 फरवरी।    उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू की हुई है। योजना के तहत 18 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को
5 लाख रुपये तक का ऋण 7 प्रतिशत ब्याज दर की छूट पर उपलब्ध करवाया जाता है।

उन्होंने बताया कि 18 से 60 वर्ष की आयु की जिन महिलाओं की पारिवारिक आय 5 लाख या फिर इससे कम हो और वे पूर्व के किसी ऋण मामले में डिफाल्टर नहीं हो, इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं। महिला को हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है। यह योजना महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहद कारगर सिद्ध होगी तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत ऋण प्राप्त करके महिलाएं स्वरोजगार स्थापित करके दूसरे नागरिकों को भी रोजगार प्रदान कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि योजना से जुड़ी जानकारी के लिए हरियाणा महिला विकास निगम के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

हर घर-हर गृहिणी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लाभार्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य : उत्तम सिंह
पात्र परिवार की महिला को 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर।

करनाल, 2 फरवरी। उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हर घर-हर गृहिणी योजना को लागू किया गया है। इस योजना के तहत अंत्योदय परिवारों को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने का प्रावधान है। योजना का उद्देश्य प्रत्येक गृहणी को लकड़ी व कोयले आदि के चूल्हे से छुटकारा दिलाना तथा वातावरण को प्रदूषण से मुक्त बनाना भी है। योजना का प्रचार-प्रसार के क्रियान्वयन बारे खाद्य आपूर्ति विभाग को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।
उपायुक्त ने बताया कि जिला में तीन लाख 17 हजार 522 राशन कार्ड धारक है। हर घर-हर गृहणी योजना के लिए अब तक 94 हजार 792 ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। उन्होंने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा अंत्योदय परिवारों को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दी जाएगी। सब्सिडी के लिए जिला के प्रत्येक गांव में डिपो होल्डर व गैस एजेंसियों आदि के माध्यम से जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा सीएससी सेंटर के माध्यम से गृहणियों के आवेदन करवाए जा रहे है ताकि इस योजना का लाभ ले सकें। उन्होंने बताया कि सब्सिडी 320 रुपए सभी पात्र  परिवार की सबसे बड़ी महिला के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी और पात्र महिला को 500 रूपये मे गैस सिलेंडर मिलेगा, महिला का बैंक खाता होना चाहिए। पात्र महिला को एक साल में 12 गैस सिलेंडर सब्सिडी पर मिलेगे। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए फैमिली आईडी यानी हरियाणा परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय 1.80 लाख से कम होनी चाहिए। बीपीएल राशन कार्ड, गुलाबी राशन, एएनाई कार्ड के सभी अंत्योदय परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए पात्र परिवार इपीडीएस डॉटहरियाणाफुडडॉटजीओवीडॉटइन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बॉक्स:- एक-एक पात्र परिवार का किया जाएगा पंजीकरण
उपायुक्त ने बताया कि हर घर-हर ग्रहणी योजना को लेकर राज्य सरकार द्वारा इपीडीएस डॉटहरियाणाफुडडॉटजीओवीडॉटइन  पोर्टल लॉन्च किया गया है ताकि एक-एक पात्र परिवार को इस योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि गांव व वार्ड स्तर पर रोजाना कैंप लगाकर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इस कार्य में  ग्राम पंचायत आगे आकर अधिक से अधिक बीपीएल तथा एएवाई परिवारों का पंजीकरण करवाएं। इसके साथ ही उन्होंने पंजीकरण की प्रगति रिपोर्ट रोजाना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं और कहा कि पंजीकरण के कार्य में अगर कोई कोताही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल लाई जाएगी। उन्होंने कहा हर घर-हर गृहणी राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत बीपीएल व एएवाई परिवारों को गैस सिलेंडर सब्सिडी हेतु पंजीकरण करवाया जा रहा है।

आयुष्मान व चिरायु योजना के तहत लाभार्थियों को मिल रही नि:शुल्क उपचार की सुविधा : उत्तम सिंह
करनाल ,2 फरवरी । 
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया  कि आयुष्मान भारत और चिरायु आयुष्मान हरियाणा योजना पात्र परिवारों के लिए नि:शुल्क उपचार में मददगार साबित हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के मद्देनजर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया गया था। आयुष्मान भारत योजना में पांच लाख तक का सालाना लाभ लाभार्थी परिवार को दिया जाता है। यह चिकित्सा लाभ बिल्कुल कैशलेस और पेपरलेस है, जिसमें लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड दिखाकर पैनल वाले अस्पताल में अपना इलाज करवा सकता है। इस योजना में द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी की चिकित्सा सुविधा शामिल की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि इसी कड़ी  में हरियाणा सरकार द्वारा चिरायु आयुष्मान हरियाणा योजना का शुभारंभ नवंबर 2022 में किया गया था। इस योजना के अंतर्गत वार्षिक आय एक लाख 80 हजार  से नीचे वेरीफाइड इनकम वाले परिवारों को इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभार्थी बनाया गया है । वहीं एक लाख 80 हजार से तीन लाख रुपए वार्षिक आय वाले परिवार केवल पंद्रह सौ रुपए प्रीमियम की अदायगी के साथ योजना का लाभ ले सकते हैं। ऐसे परिवारों को प्रति वर्ष प्रीमियम की राशि का भुगतान करते हुए कार्ड का नवीनीकरण कराना होगा।
उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थी को कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड से अटैच मोबाइल साथ लाना जरूरी है। यह सुविधा अटल सेवा केंद्रों पर भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को भी सरकार द्वारा आयुष्मान योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से चिरायु आयुष्मान हरियाणा योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

विधायक जगमोहन के साथ चाय में चर्चा पर आमजन में दिख रहा जबरदस्त क्रेज, बड़ी संख्या में उमड़े आमजन
चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान विधायक ने जाने सुझाव व सुनी समस्याएं
करनाल, 2 फरवरी-  
 करनाल के विधायक द्वारा प्रत्येक रविवार को शुरू किए गए चाय पर चर्चा कार्यक्रम में लोगों का जबरदस्त क्रेज है। विधायक जगमोहन आनंद से चाय पर चर्चा के दौरान मिलने के लिए बड़ी संख्या में आमजन नेहरू प्लेस में पहुंचे। इस दौरान विधायक जगमोहन आनंद ने शहर की बेहतरी के लिए आमजन के बीच बैठकर विचार विमर्श किया। उन्होंने जनता से भी सुझाव लिए और उन सुझावों पर सामूहिक विमर्श भी किया।
चाय पर चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत भजन के साथ हुई। इसके उपरांत विधायक जगमोहन आनंद ने सभी से शहर की बेहतरी के लिए सुझाव देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि चाय पर चर्चा कार्यक्रम किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे शहरवासियों का प्लेटफॉर्म है। कोई भी व्यक्ति यहाँ आकर अपने सुझाव दे सकता है। यदि सुझाव बेहतर होगा तो अवश्य उस पर कार्य किया जाएगा।
विधायक जगमोहन आनंद ने आमजन की समस्याएं भी सुनी और मौके पर ही उनका समाधान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि करनाल की जनता ने उन्हें भारी बहुमत से जीत दिलाकर हरियाणा विधानसभा तक पहुंचाया है। मैं जनता का सेवक हूं और उनका प्रतिनिधि बनकर उनके हकों की आवाज हरियाणा विधानसभा में उठाउंगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आज भी करनाल की जनता से विशेष लगाव है। मैं उनके प्रतिनिधि के तौर पर कार्य कर रहा हूं। करनाल की जनता से जुड़ी जरुरी मांगों को तत्काल पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी अपने दौरे के साथ निरंतर करनाल शहर को कोई न कोई योजना की सौगात देकर जाते हैं। शहर में तेज गति से विकास कार्य जारी हैं।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का तय सीमा में निवारण ही सरकार की जनता के बीच विश्वसनीयता को बढ़ाता है। वर्तमान सरकार जनता की कसौटी पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पूर्व के 10 वर्षों में भी हरियाणा सरकार ने जनता की समस्याओं पर गंभीरता से काम किया है। यही कारण है कि जनता ने सरकार को तीसरी बार भी काम करने का मौका दिया है।
इस मौके पर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अघी,भाजपा कार्यकर्त्ता रमेश मिड्डा,निशांत शर्मा,जगदीश सभरवाल, प्रमोद नागपाल, पूर्व पार्षद रजनी परोचा सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता व शहरवासी उपस्थित रहे।

विधायक जगमोहन आनंद ने बसंत पंचमी पर गोगामाड़ी में नवाया शीश, बसंत पंचमी की शुभकामनाएं
करनाल, 2 फरवरी- 
करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने रविवार को बसंत पंचमी के दिन कलामपुरा में स्थित गोगामाड़ी में गुरु गोरखनाथ जी की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया और समस्त शहरवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने समस्त विधानसभा वासियों को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

विधायक जगमोहन आनंद कीर्तन में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गांव के युवाओं, माताओं व बहनों का विधानसभा चुनाव में अपना आशीर्वाद देने पर धन्यवाद जताया। उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदों के साथ लोगों ने उन्हें वोट देकर हरियाणा विधानसभा भेजा है, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। लोगों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का शत प्रतिशत प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण गर्ग, पूर्व सरपंच बंसी लाल, मंडल अध्यक्ष मोहित सचदेवा, जसवंत जोगी, जोगिंद्र जोगी, विक्रम जोगी, विकास, ईश्वर व अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने शिव शक्ति सेवा मंडल घरौंडा द्वारा आयोजित 23वें सामूहिक विवाह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, परिणय सूत्र में बंधे नवविवाहित जोडों को दिया आशीर्वाद।

करनाल, 2 फरवरी। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने रविवार को घरौंड़ा नई अनाज मंडी में शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा आयोजित 23वें सामूहिक विवाह समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और नवविवाहित परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को स्नेह भरा आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उन्होंने अपने ऐच्छिक कोष से शिव शक्ति सेवा मंडल को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। सामूहिक विवाह समारोह में 15 जरूरतमंद कन्याओं की पूरें रिति रिवाज से शादी करवाई गई व उन्हें गृहिणी सामान भी दिया गया। समारोह में पहुंचने पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का संस्था के पदाधिकारियों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि शिव शक्ति सेवा मंडल गरीब व जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी करके सामाजिक सरोकार का कार्य कर रही हैै। इसके लिए उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे कार्यक्रमों मे समाज के हर व्यक्ति को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पुण्य के कार्य में सभी को अपनी आहुति डालनी चाहिए और अधिक से अधिक दान कर संस्था की मदद करनी चाहिए। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की समाज की भलाई के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने ने कहा वर्तमान भाजपा सरकार भी हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है। समाज के हर व्यक्ति की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे समाज की भलाई में कार्य करे।
इस मौके पर सुभाष तोमर, संस्था प्रधान कुलदीप कैमला, सचिव देवेंद्र धीमान, कोषाध्यक्ष धीरज भाटिया, सलाहकार राज सिंगला, सलाहकार पुष्कल टक्कर, दीपक शर्मा, डा. रमेश शर्मा, सतविंदर सिंह, अशोक भटनागर, विनोद गोयल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button