हरियाणा

Palwal News: 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा ये बजट : गौरव गौतम ,खेल मंत्री

Palwal News: हरियाणा के खेल युवा उद्यमिता कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने केन्द्रीय बजट 2025-26 को ऐतिहासिक बताया कहा
ये बजट आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत की दिशा में एक मज़बूत कदम है और ये बजट सभी वर्गों की आकांक्षाओं को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि इस सर्वसमावेशी बजट में देश के आगामी 25 वर्षों की विकास यात्रा को गति देने के लिए बुनियादी ढाँचे, डिजिटल अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रक्षा, रोज़गार सृजन जैसे सभी क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है। हरियाणा सरकार में मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि आदरणीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और ये बजट भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने का ब्लूप्रिंट है। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आर्थिक नीतियों ने जनभावनाओं के अनुरूप जनहितैषी और लोक कल्याणकारी बजट पेश किया है। बजट को जन कल्याणकारी बताते हुए मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ये सर्वस्पर्शी, और समावेशी बजट है जिसमें गरीब, मध्यम वर्ग युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र विकास को रेखांकित किया गया है। खेल मंत्री गौरव गौतम ने इस बजट में 12 लाख रूपए तक की वार्षिक आय को इनकम टैक्स फ्री करने पर मध्यम वर्ग को मिली राहत को लेकर क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि इस फैसले से मध्यम वर्ग की आशाओं और आकांक्षाओं को नई उड़ान मिलेगी। खेल मंत्री गौरव गौतम ने इस बजट को 140 करोड़ देशवासियों के कल्याण और भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है.

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button