हरियाणा

Nuh News: पुन्हाना में अवैध तरीके से प्लाटिंग कर रहे हैं फर्जी डीलर, ठेक गांव में टीम पर पथराव, पुलिस को दी शिकायत

Nuh News: मनीष आहूजा, ब्यूरो चीफ, नूंह। नूंह डीटीपी विभाग ने 16 एकड़ में बन रही पुन्हाना नगरपालिका के गांव पटाकपुर मे तीन अवैध कॉलोनियों में चलाया पीला पंजा, ढहाए अवैध निर्माण डीटीपी विभाग द्वारा  शहर सहित आस पास के गांवों मे  विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर पीला पंजा चलाया। विभाग की कार्यवाही के बाद पुन्हाना शहर के प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया। जिले के पुन्हाना  शहर  के जमालगढ़ रोड पर नगरपालिका पटाकपुर 5 एकड़ में  क़ृषि भूमि योग्य सरकार की बिना अनुमति के बन रही अवैध कालोनियों बनाई  जा रही हैं।जिले में सरकार की बिना अनुमति के बन रही अवैध कालोनियों को लेकर जिला योजनाकार विभाग सख्त हो गया है। वहीं दोपहर बाद जब टीम अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही को लेकर ठेक गांव पहुंचे तो वहां टीम को विरोध का सामना करना पडा। टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान दीवार गई तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और जेसीबी पर पथराव कर दिया। पथराव के दौरान जेसीबी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद टीम के साथ मौजूद पुलिस ने मौके से एक महिला को काबू कर पुन्हाना थाना  ले आई।  ग्रामीणों के मुताबिक जिस जगह पर विभाग द्वारा कार्यवाही की गई जानकारी के मुताबिक अवैध  प्लाटिंग की शिकायत मिली थी जिस पर विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ पुन्हाना पटाकपुर डूडोली गांव में अवैध रूप से हो रही प्लाटिंग पर कार्यवाही की गई। दोनों गावों की 12 एकड़ भूमि में हो रही चारदीवारी सहित रास्तों को ध्वस्त किया गया।  ठेक गांव में निर्माणाधीन चारदीवारी को भी गिराया गया जिसके बाद कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और जेसीबी पर पथराव कर दिया। हांलाकी पथराव के दौरान किसी को चोट नहीं आई। टीम के साथ मौजूद पुलिस ने एक महिला को मौके से काबू कर पुन्हाना थाना ले आई।  पूरे दिन चली इस कार्यवाही में प्रॉपर्टी डीलर में हड़कंप मचा रहा।

जिला नगर योजनाकार अधिकारी बिनेश कुमार (डीटीपी)  से बातचीत करते हुए बताया कि जल्द ही विभाग द्वारा अवैध कालोनियों को ढहाने के कार्य में तेजी लाई जाएगी। बिना अनुमति से बनाई गई किसी भी कालोनी को छोड़ा नहीं जाएगा। अवैध कालोनियां बनाने वाले लोगों को विभाग द्वारा नोटिस देने के साथ ही जिले में काफी कालोनियों में तोड़फोड़ भी की गई है।  पुन्हाना कस्बे में अगर आपको जमीन लेनी है तो आप सावधान हो जाएं। पुन्हाना

कस्बे में ऐसे फर्जी सैकड़ो डीलर बैठे हैं जिनके पास कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है और वह लोगों को जमीन के साथ-साथ रास्तों की भी रजिस्ट्री कर रहे हैं।ऐसी कालोनियों में किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इन कालोनियों को काटने वाले लोगों को विभाग द्वारा पहले ही नोटिस दे दिया गया था वहीं, अवैध कालोनी बना रहे प्रापर्टी डीलरों को भी बिना अनुमति के प्लाट काटने व निर्माण ना करने की चेतावनी भी दी गई है। अगर इसके बाद भी ये लोग बाज नहीं आते हैं तो  जल्द ही उनके विरूद्ध मामला भी दर्ज कराया जाएगा। उन पर भी लोगों से अपील है कि वह सरकार से अनुमति लेकर कालोनियों में ही प्लाट खरीदें। किसी के बहकावे में आकर बिना अनुमति वाली कालोनियों में प्लाट नहीं खरीदें। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।लोगों से अपील है कि वो अवैध कालोनी में प्लाट लेने से बचें। किसी भी कालोनी में प्लाट लेने से पहले जिला नगर योजनाकार विभाग से उसकी वैधता की जानकारी जरूर ले लें, ताकि उनकी मेहनत की कमाई गलत हाथों में ना जा सके।

——————————————————————————————

पुन्हाना सहित डूडोली व ठेक गांव में हो रहे अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गईं। ठेक गांव में ग्रामीणों द्वारा कार्यवाही के दौरान पथराव किया। इसकी शिकायत पुन्हाना थाना में दे दी गई है।”

बिनेश कुमार, जिला नगर योजनाकार अधिकारी

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button