हरियाणा

Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले, देखिए

Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले, देखिए

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर किया उन्हें नमन

 

कॉन्फेड, हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड (एचएमएल) तथा हथकरघा एवं निर्यात निगम के ऐसे पूर्व कर्मचारी, जो वृद्धावस्था पेंशन सहित अपने अपने निगमों से भी पेंशन ले रहे थे, उन्हें राहत देने का फैसला हुआ

 

ऐसे कर्मचारियों द्वारा प्राप्त की गयी एक साल की 1.46 करोड़ रुपये की राशि को पूरी तरह माफ करने का हुआ फैसला

 

 

इन कर्मचारियों को अब  HSMITC के पूर्व कर्मचारियों की तरह ही एक निश्चित मानदेय दिया जायेगा

 

कर्मचारी वर्गीकरण के आधार पर यह मानदेय 6 हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह होगा

 

कैबिनेट ने हरियाणा दिव्यांग पेंशन नियम, 2016 में संशोधन को मंजूरी प्रदान दी

 

 

संशोधन के अनुसार, अब हरियाणा में 10 और श्रेणियों के दिव्यांगजनों को मासिक पेंशन का लाभ दिया जाएगा,इससे 32,000 दिव्यांगजन लाभांवित होंगे

 

कैबिनेट ने हरियाणा बाबा श्री खाटू श्याम चुलकाना धाम (पानीपत) पूजास्थल बोर्ड बनाने को मंजूरी दी, इसके विधेयक, 2025 के मसौदे को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी

 

कैबिनेट ने जीएसटी से पहले के 7 अधिनियमों के तहत बकाया कर राशि का निपटान करने के लिए हरियाणा एकमुश्त निपटान योजना-2025 को मंजूरी दी

 

किसी एक अधिनियम में 10 लाख रुपये तक की बकाया राशि वाले करदाताओं को 1 लाख रुपये तक की छूट दी जाएगी,शेष मूल कर राशि में से भी 60 प्रतिशत की छूट दी जाएगी

 

10 लाख से अधिक व 10 करोड रुपए तक की बकाया राशि वाले करदाताओं को भी कर राशि में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी

 

इस योजना का लाभ लेने वाले सभी करदाताओं का ब्याज व जुर्माना राशि पूरी तरह से माफ कर दी जाएगी

 

इस योजना के तहत लगभग 2 लाख से अधिक करदाता फायदा उठा सकेंगे

 

वर्ल्ड बैंक के सहयोग से हरियाणा 2030 तक बनेगा प्रदूषण मुक्त प्रदेश

 

कैबिनेट ने हरियाणा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा क्लीन ऐयर प्रोजेक्ट की डीपीआर को मंजूरी दी

 

इस योजना के तहत वर्ष 2030 तक हरियाणा को प्रदूषण मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया

 

लगभग 3647 करोड़ रुपये के कुल परियोजना निवेश के साथ, वर्ल्ड बैंक के सहयोग से परियोजना का कार्यान्वयन किया जाएगा

 

26 जनवरी पर कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर लगातार चौथी बार हरियाणा की झांकी प्रदर्शित की जाएगी

 

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा तैयार झांकी का थीम स्मृद्ध हरियाणा: विरासत और विकास है

 

भगवान श्री कृष्ण के गीता के ज्ञान से लेकर आधुनिकता के साथ बढ़ता हरियाणा और हमारे खिलाड़ियों के साथ झांकी गणतंत्र दिवस के मौके पर चलेगी

चण्डीगढ़- हरियाणा कैबिनेट की बैठक हुई खत्म
करीब पौने दो घंटे तक चली हरियाणा कैबिनेट की बैठक
बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रेसवार्ता
कैबिनेट की बैठक के फैसलों को लेकर कर रहे हैं प्रैसवार्ता
कैबिनेट की मीटिंग में कई एजेंडों को मंजूरी मिली – मुख्यमंत्री
कैबिनेट ने नेताजी को किया नमन- मुख्यमंत्री
बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए – मुख्यमंत्री
दिव्यांग श्रेणी में 10 और कैटेगरी को जोड़ा गया – मुख्यमंत्री
32000 दिव्यांग जनों को पेंशन का लाभ मिलेगा – मुख्यमंत्री
21 प्रकार की दिव्यांग श्रेणियां को इसमें शामिल किया गया – मुख्यमंत्री
208000 दिव्यांगों को मिलेगी पेंशन – मुख्यमंत्री
हर महीने मासिक पेंशन मिलेगी- मुख्यमंत्री
चुलकाना में चुलकाना धाम बोर्ड बनाया जाएगा – मुख्यमंत्री
चुलकाना धाम में पूजा स्थल का गठन किया गया है – मुख्यमंत्री
2 लाख से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकेंगे – मुख्यमंत्री
सब कर्मचारियों के लिए बैठक में फैसला – मुख्यमंत्री
बिना ब्याज के पैसा वापस लिया जाएगा – मुख्यमंत्री
छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत- मुख्यमंत्री
करीब ढाई करोड़ की राहत दी गई – मुख्यमंत्री
करदाताओं के लिए वन सेटलमेंट स्कीम को मंजूरी – मुख्यमंत्री
हरियाणा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए फैसला- मुख्यमंत्री
हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट के DPR को मंजूरी – मुख्यमंत्री
प्रोजेक्ट पर लगभग 3647 करोड रुपए खर्च होंगे – मुख्यमंत्री
आगामी 6 वर्षों में हरियाणा प्रदूषण मुक्त होगा – मुख्यमंत्री
श्री कृष्ण के ज्ञान से लेकर आधुनिकता का हरियाणा – मुख्यमंत्री
कर्तव्य पथ पर हरियाणा की झांकी प्रदर्शित होगी – मुख्यमंत्री
यह हमारे लिए गर्व की बात है- मुख्यमंत्री
समृद्ध हरियाणा की थीम पर झांकी प्रस्तुत होगी – मुख्यमंत्री
जनसंपर्क सूचना विभाग की तरफ से झांकी प्रस्तुत होगी – मुख्यमंत्री
बजट 70 को लेकर भी चर्चा हुई – मुख्यमंत्री
बजट सत्र की तारीखों पर जल्द फैसला लेंगे – मुख्यमंत्री
लाडो लक्ष्मी योजना की तैयारी चल रही है – मुख्यमंत्री
योजना के लिए बजट में प्रावधान करेंगे – मुख्यमंत्री
संकल्प पत्र के सभी वादे पूरे करेंगे- मुख्यमंत्री

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button