हरियाणा

Haryana News: 152-डी हाईवे पर लोगों द्वारा ओवरलोडिंग की शिकायत पर परिवहन मंत्री अनिल विज ने आरटीए को लगाई कड़ी फटकार

Haryana News: चंडीगढ़, 23 जनवरी – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने ओवर लोडिड वाहनों पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि “ओवर लोडिंग भ्रष्टाचार की मां है, जिससे भ्रष्टाचार पैदा होता है। इससे कई लोगों की कोठियां व महल बन गए और समुंद्रों में जहाज खड़े हो गए। यह बुराई की जड़ है और इसे हम खत्म करेंगे”।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री विज ने कहा कि ओवरलोडिंग को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हें 152-डी हाईवे पर लोगों द्वारा ओवर लोडिंग की शिकायत मिली थी। हम इसका इंतजाम कर रहे हैं और एक इलेक्ट्रानिक गैजेट बना रहे है जो हर गाड़ी पर लगी होगी और गाड़ी में कितना वजन है उसे देखा जा सकेगा।

गौरतलब है कि जयपुर से अम्बाला लौटते समय नांगल चौधरी टोल प्लाजा पर परिवहन मंत्री अनिल विज को लोगों ने ओवर लोडिंग वाहनों की शिकायत दी थी। इस शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए परिवहन मंत्री अनिल विज ने संबंधित आरटीए को फोन लगाते हुए कड़ी फटकार लगाई और ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए।

परिवहन मंत्री विज ने कहा, “मैं किसी भी सूरत में ओवरलोड वाहनों को बर्दाश्त नहीं करूंगा। यदि भविष्य में कोई ओवरलोड वाहन चलता पाया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि इस मामले में और ढील दी गई, तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। परिवहन मंत्री ने कहा, “लोगों की सुरक्षा को देखते हुए अब सख्ती से काम लिया जाएगा।” उन्होंने स्थानीय निवासियों से आग्रह किया कि वे ओवरलोड वाहनों की तस्वीरें खींचकर भेजें, ताकि कार्रवाई की जा सके।

परिवहन मंत्री अनिल विज ने ओवरलोडिंग पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे न केवल सड़कें खराब होती है, बल्कि दुर्घटनाओं में भी वृद्धि होती है। इससे जान-माल का नुकसान भी होता है। उन्होंने कहा कि हम इस समस्या को पूरी तरह से खत्म करने के प्रतिबद्ध है क्योंकि हरियाणा सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है।

सांसद का फोन नहीं उठाने वाले अधिकारी के मामले में मुख्यमंत्री को इस पर संज्ञान लेना चाहिए : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

राज्यसभा सांसद किरण चौधरी का फोन एक अधिकारी द्वारा नहीं उठाने के मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। अधिकारियों का यह रवैया ठीक नही है, उन्हें जन प्रतिनिधियों के और आम जनता के फोन जरूर उठाने चाहिए।

मेरा राजनीति का अनुभव है, हारता वहीं है जो रोता है : विज

आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग पर दिल्ली में कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं जिस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि “उनका राजनीति में अनुभव है हारता वही है, जो रोता है। आम आदमी पार्टी हार रही है इस वजह से वो रो रहे हैं”।

अरविंद केजरीवाल के बयान कि बजट में इस बार का मध्यवर्गीय लोगों का ध्यान रखा जाए, पर कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि केजरीवाल चुनाव लड़ रहे है या हमें मांगपत्र दे रहे हैं। अगर हमने ही करना है तो उनकी क्या जरूरत है वो (केजरीवाल) घर बैठे, हम खुद कर लेंगे।

गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड में एक सामान कानून लागू होने का मंत्री अनिल विज ने किया स्वागत, बोले “यह बहुत अच्छी बात है, एक देश एक कानून”

गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड में एक सामान नागरिकता लागू होने जा रही है जिस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह अच्छी बात है एक देश एक कानून, सभी लोगों पर एक ही कानून लागू होना चाहिए। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की जो राजनीति की उसके गलत नतीजे निकले हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button