हरियाणा

Nuh News: नूंह पुलिस ने विशेष अभियान के तहत पकड़े 15 साइबर ठग, बड़ी मात्रा में सामान बरामद 

Nuh News: मनीष आहूजा, ब्यूरो चीफ, नूंह। नूंह पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 15 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इन ठगों के खिलाफ 12 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं । इनके पास से 20 मोबाइल फोन, 29 फर्जी सिम कार्ड के अतिरिक्त 250 नकली सोने के सिक्के (मुगल कालीन सोने की अशरफीयां) एवं 01 नकली सोने की ईंट बरामद की है ।

जानकारी के अनुसार ये आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को झांसा देते थे और उनसे ठगी करते थे ।

नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह के निर्देश पर मंगलवार/बुधवार को विशेष अभियान के तहत नूंह पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा इन पर कार्रवाई की गई । इन सभी को क्षेत्र के गांव पल्ला, सौंख, नई व नूंह होड़ल रोड़ मुम्बई वडोदरा एक्प्रैस-वे के नीचे रोड आदि ठिकानों से दबोचा गया । मुख्य रूप से सभी आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से सोशल मीडिया पर पहचान छुपाकर होटल बुकिंग, सैक्सटॉरसन, नकील सोने का सिक्का धारक बनकर व ऑनलाइन रैपिडो टैक्सी का विज्ञापन डाल झांसा देकर आमजन से ऑनलाइन पैसे लेकर धोखाधड़ी कर साइबर ठगी करते थे । इसके अलावा असल पहचान छुपा कर फर्जी सिम व मोबाईल के प्रयोग से लोगों की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी और सेक्सटॉरसन कर फर्जी खातों में पैसे डलवा कर लोगों से ठगी करते थे । आरोपियों की पहचान गफ्फार निवासी बदरपुर थाना नगीना, इरशाद निवासी नई थाना बिछौर, असलम निवासी घाटा शमशाबाद थाना फिरोजपुर झिरका, शाबिर निवासी बावला थाना सदर तावडू, मौहम्मद कैफ निवासी पाठखोरी थाना फिरोजपुर झिरका, अजाज निवासी चौकी बांगर नंगला उटाव जिला मथुरा, शाहरुख निवासी सुनारी थाना सदर तावडू, सोहिल निवासी साकरस थाना फिरोजपुर झिरका, राशिद निवासी पचानका थाना हथीन जिला पलवल, शोयब निवास बिसरु थाना बिछौर, अरमान निवासी गुलपाड़ा थाना सिकरी जिला भरतपुर (राजस्थान), अनिस निवासी नहैदा थाना बिछौर एवं मुनफेद निवासी सुनहैडा थाना बिछौर के रुप में हुई । नूंह पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध 12 अलग-अलग मामलें दर्ज करके इनके कब्जा से 20 मोबाइल फोन, 29 सिम कार्ड के अतिरिक्त 250 नकली सोने के सिक्के (मुगल कालीन सोने की अशरफीयां) एवं 01 नकली सोने की ईंट भी बरामद की हैं ।

आरोपियों से प्रथम पुछताछ पर यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी अरमान पुत्र हमीद निवासी गुलपाड़ा उपरोक्त साईबर अपराधियों को साईबर अपराध में प्रयोग करने के लिए उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों की फर्जी सिम व फर्जी मोबाईल उपलब्ध करवाता था ।

नूंह पुलिस की ओर से आम जनता को सतर्क रहने और इस तरह के झांसे में न आने की सलाह दी गई है ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button