हरियाणा

Palwal News: पलवल पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 अलग-अलग मामलों में अवैध हथियारों समेत दो आरोपी दबोचे

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो रिपोर्ट, पलवल। पलवल पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल श्री चंद्र मोहन के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ के संबंध में चलाया हुआ है। इसी मुहिम के अंतर्गत क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी P/SI दीपक गुलिया की टीम में तैनात एसआई सुमित ने थाना शहर पलवल क्षेत्र अंतर्गत मडकोला रोड वाई प्वाइंट पलवल से आरोपी गांव मंडोरी निवासी रवि को एक देशी पिस्टल व 2 कारतूस अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आगामी जाँच इकाई द्वारा आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपों से एक अन्य देसी कट्टा एवं दो कारतूस भी बरामद किए।

इसी प्रकार दूसरे मामले में डिटेक्टिव स्टाफ पलवल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान की टीम में तैनात एएसआई सिराजुद्दीन ने मिली विश्वसनीय सूत्रों से सूचना के आधार पर थाना सदर पलवल क्षेत्र अंतर्गत नजदीक शुगर मिल पलवल से गांव अलावलपुर निवासी कपिल को गांव से एक देशी पिस्टल अवैध हथियार सहित काबू किया। अपराधिक रिकॉर्ड मुताबिक आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला की संगीन धाराओं के तहत तीन अन्य मामले भी दर्ज होने मिले।

उपरोक्त मामलों में बरामद हथियार बारे आरोपी अपना लाईसैंस/परमिट पेश नहीं कर सके। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button