हरियाणा

Faridabad News: फरीदाबाद जिले की 20 जनवरी की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

Faridabad News: जितेंद्र बैनीवाल, ब्यूरो चीफ, फरीदाबाद। हरियाणा के जिले फरीदाबाद के ऊंचा गांव में बीती रात एक टेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। फिलहाल आग लगने के कारण के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है ।लेकिन आग लगने के चलते टेंट गोदाम में रखा एलपीजी सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया जिसके चलते आग ने काफी भीषण रूप ले लिया और इस टैंट गोदाम में लगी आग के चलते गोदाम में एक बाइक सहित टेंट का सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। इस मामले में जानकारी देते हुए टेंट गोदाम के मालिक ललित ने बताया कि बीती रात लगभग 10:30 बजे के आसपास उनके पड़ोस में रहने वाले एक वकील साहब का फोन उसके फोन पर आया जिन्होंने उसे बताया कि आपके गोदाम से ब्लास्ट होने की आवाज आई है और टेंट गोदाम में आग लगी हुई है। इस सूचना के बाद वह अपने गांव फतेहपुर बिल्लौच से तुरंत चल दिए और उन्होंने रास्ते में ही डायल 112 कर इसकी जानकारी पुलिस को दी थी, जब तक वह मौत के पर पहुंचे तब तक वहां पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी थी और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई थी लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक उनका टेंट गोदाम और उसमें रखी एक बाइक पूरी तरह जलकर स्वाहा हो चुकी थी। वही ललित ने बताया कि इस में टेंट की देखरेख करने वाले एक चौकीदार की भी बाल-बाल जान बच गई क्योंकि वह धुएं के कारण बेहोश हो चुका था जिसे स्थानीय लोगों, दमकल और पुलिस की टीम ने बाहर निकाला इसके चलते उसकी जान बच पाई ।ललित ने बताया कि इस आग के लगने के कारणों के बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन उसका लगभग 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

फरीदाबाद के बल्लभगढ़  ऊंचा गांव में एक 25 वर्षीय व्यक्ति की चाकुओं से गोदकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया है। परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी ने आकर बताया कि उनका बेटा गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ है जब उसकी अस्पताल लेकर गए तो वहां पर उसने दम तोड़ दिया। मृतक के शरीर पर चाकुओं के निशान है अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी चाकू से गोद कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। थाना आदर्श नगर प्रभारी हरिकिशन का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी वह सूचना के आधार पर अस्पताल में पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया उसके शरीर पर चाकुओं से वार किए गए हैं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button