हरियाणा

Haryana News: दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी भारतीय जनता पार्टी की सरकार – मुख्यमंत्री

Haryana News: चंडीगढ़, 20 जनवरी: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा के पक्ष में मन बना लिया है और आगामी 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने झूठ व सब्जबाग दिखाकर केवल अपने सपनों को पूरा करने वाली आप सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने का निर्णय ले लिया है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में आयोजित बजट 2025-26 के लिए महिलाओं के साथ छठा पूर्व बजट परामर्श के उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि श्री अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस को भी पीछे छोड दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघ दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आप सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़ी है जिसने पिछले 10 वर्षों में केवल अपने सपने पूरे करने का काम किया है। परंतु अब दिल्ली की जनता समझ चुकी है कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही गरीबों की सच्ची हितेषी है।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब हितेषी हैं और उन्होंने ठाना है कि जहां भी झुग्गी है वहां पक्का मकान हो। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा गरीबों को पक्के मकान बनाकर दिए जा रहे हैं।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में हरियाणा को खेलों की धरती, जवानों की धरती और किसानों की धरती बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु द्वारा हरियाणा के कई खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद अवार्ड, भीम अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया है। आज वे स्वयं भी अंबाला जिले के नारायणगढ़ निकट बडागढ स्टेडियम में आयोजित कबड्डी महाकुंभ में खिलाड़ियों को सम्मानित करके आए हैं। उन्होने कहा कि हरियाणा के युवा आज पूरी दुनिया में हर क्षेत्र में झंडे गाड़ रहे हैं। राज्य की खेल नीति के चलते हरियाणा के खिलाड़ी निरंतर मेडल ला रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button