हरियाणा

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में हैनी ट्रैप के मामले में एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Haryana News: जगदीप राज्याण, ब्यूरो चीफ, झज्जर। हरियाणा के बहादुरगढ़ में पुलिस कमिश्नर श्री बी सतीश बालन के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस की टीम ने हैनी ट्रैप के मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी राजेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली निवासी एक महिला कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ महिला थाना बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। जो मामला न्यायालय में विचाराधीन था। जिस पर मौका घटनास्थल के गवाह ने अपने ब्यान बदलकर आरोपी पक्ष से समझौते के नाम पर 15 लाख रुपए लिए थे।मामला संगीन होने के कारण पुलिस उपायुक्त मुख्यालय झज्जर दीपक सहारन की अध्यक्षता में उपरोक्त मामले में एक कमेटी का गठन किया जिसमें एक एसीपी राजेंद्र सिंह, निरीक्षक सुनील कुमार और महिला थाना प्रबंधक झज्जर किरण को नियुक्त किया गया। जिसकी देखरेख पुलिस उपायुक्त दीपक सहारन द्वारा की जा रही थी। जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले की गहनता से जांच की तो सामने आया कि यह मामला एक षड्यंत्र के तहत दर्ज करवाया गया है। मामला हनी ट्रैप का है जिसमें महिला द्वारा आरोपियों से पैसे लेकर मामले में समझौता करने की कोशिश की गई है। प्रारंभिक जांच में मामले में तीन आरोपियों के नाम थे शिकायतकर्ता द्वारा उनसे पैसे एठने के लिए अपने ब्यान बदलते हुए केवल दो के खिलाफ ही गवाही दी गई। जिस पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया वहीं महिला आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button