हरियाणा

Haryana News: नहीं रहे पूर्व मंत्री कृपाराम पूनिया, जेजेपी नेताओं ने जताया शोक

Haryana News: चंडीगढ़, 20 जनवरी। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृपाराम पूनिया का निधन हो गया है। रविवार शाम पंचकुला में उन्होंने अंतिम सांस ली और सोमवार दोपहर को चंडीगढ़ में उनका अंतिम संस्कार हुआ। 89 वर्षीय कृपाराम पूनिया जेजेपी के उपाध्यक्ष थे और चौधरी देवीलाल सरकार में वे उद्योग मंत्री रहे। कृपाराम पुनिया के निधन से जेजेपी में शोक की लहर है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि प्रकट की। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कृपाराम पूनिया के निधन से हम सभी को गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा ‘प्रदेश ने एक जमीन से जुड़े, कर्मठ नेता को खो दिया है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें’। डॉ चौटाला ने कहा कि कृपाराम पूनिया ने ताउम्र गरीब, किसान, कमेरे वर्ग के हित में काम किया था। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनके निधन से राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है, उनका योगदान सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।

 

रोहतक जिले में जन्में कृपाराम बेहद संघर्ष के साथ 1964 बैच के आईएएस अधिकारी बने, और वे हरियाणा क्षेत्र के पहले आईएएस अधिकारी थे। साल 1986 में जननायक चौधरी देवीलाल कृपाराम पूनिया को राजनीति में लेकर आए। केआर पूनिया ने बरोदा विधानसभा क्षेत्र से पहला चुनाव लड़ा और वे उस समय में हरियाणा में सबसे अधिक वोटों से विजयी हुए थे। चौधरी देवीलाल ने उन्हें अपनी कैबिनेट में उद्योग मंत्री बनाया। उन्होंने बतौर उद्योग मंत्री अनेक नई औद्योगिक नीतियां लागू की। फिलहाल, कृपाराम पूनिया की पुत्रवधू डॉ. किरण पूनिया भी राजनीतिक क्षेत्र में है। किरण पूनिया जेजेपी प्रदेश सचिव एवं जेजेपी प्रचार समिति सदस्य हैं। वे लोकसभा चुनाव 2024 में अंबाला से जेजेपी की उम्मीदवार थी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button