हरियाणा

Haryana News: हरियाणा के एवीटी हथीन पुलिस की शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी तस्कर गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के पुलिस प्रवक्ता कार्यालय पुलिस अधीक्षक पलवल से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल श्री चंद्र मोहन आईपीएस द्वारा शराब तस्करी पर अंकुश एवं अवैध शराब तस्करों की धरपकड़ बारे निर्देश जारी किए हुए हैं जिनकी पालना में एवीटी हथीन प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर की टीम ने शराब तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए लाखों रुपए की कीमत की 199 पेटी अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप सहित दो आरोपी तस्कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

एवीटी हथीन प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर के मुताबिक स्टॉफ में तैनात सहायक उप निरीक्षक उपदेश कुमार अपनी टीम के साथ बराये गस्त पड़ताल क्राइम होडल थाना अंतर्गत बावरी मोड होडल फ्लाई ओवर के पास मौजूद था कि सूत्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक गाडी टाटा 407 जिसका नं0 UP 53KT8864 में बलराम गिरि निवासी चपरेटा जिला छपरा सारन बिहार वा शैलेन्द्र निवासी पुठरी जिला फरूखाबाद यू० पी० जो शराब की मिलकर तस्करी करते है जो आज भी अपने टाटा 407 गाडी उपरोक्त मे फरीदाबाद से सफेद कट्टो के बीच में अवैध शराब भर कर बेचने के लिए बिहार जा रहे है। टीम ने सूचना के आधार पर बिना किसी देरी के बाबरी मोड पर नाकाबंदी शुरू की। जो कुछ ही देर में उक्त गाङी आती हुई दिखाई दी जिसके चालक ने पुलिस नाका बन्दी देख गाडी को मेन रोड से उतारकर सर्विस रोड पर पुलिस से बचाव के लिए भागने लगा। लेकिन उसे तथा हेल्पर को काबु कर लिया। जिन्होंने पूछताछ के दौरान अपनी पहचान चालक बलराम गिरी व हेल्पर शैलेन्द्र के रूप में हुई। गाङी को चैक किया तो गाडी मे पशुओं का चोकर से भरे कट्टो के नीचे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की ओसी ब्लू मिली जो कुल 199 पेटी शराब बरामद हुई । युवक बरामद शराब सन्दर्भ मे वैध कागजात(बिल व पास) पेश ना कर सके। बरामदा शराब वा गाडी को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपीयों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत होडल थाना में मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। आरोपीयों को आज पेश अदालत कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है । तस्करी में अन्य की संलिप्ता बारे अलग से जाँच की जा रही है। तस्करी से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button