हरियाणा

Haryana News: हरियाणा के पंचूकला में ठगी मारने वाली टूर एंड ट्रैवल कंपनी के दो डायरेक्टर क्राइम ब्रांच ने लिए रिमांड पर

Haryana News: पंचकूला क्राइम ब्रांच 19 के द्वारा धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किए गए वाइब्रल कंपनी के डायरेक्टर सुनील देवतवाल और अनिल कुमार को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों की जमानत याचिका नामंजूर कर उन्हें पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन लोगों के द्वारा चलाए जा रहे टूर एंड ट्रैवल के नाम पर रैकेट के सरगना कौन है और अन्य कितने लोग इस गिरोह के सदस्य है, उनकी तहकीकात आने वाले दिनों में पुलिस कर सकती है।

गौरतलब है कि टूर एंड ट्रैवल एजेंसी के नाम पर इस कंपनी के दोनों डायरेक्टरों के माध्यम से शिमला के एक सेवानिवृत सरकारी अधिकारी अनिल गुप्ता, शिमला के अश्वनी शर्मा, चंडीगढ़ के भगवान दास, सरकाघाट के दिनेश ठाकुर, मोहाली के पुष्पेंद्र, लुधियाना के संजीव सूद और राजेंद्र कुमार, बरनाला के सौरभ बंसल, रोहित मित्तल, पटियाला के अनूप कुमार, मेरठ के मोहम्मद शहजाद कुरैशी, मोहाली के गगनदीप सिंह, लुधियाना के विजय कुमार, चंबा के अनूप शर्मा, राजस्थान के प्रदीप, छोटा शमिला के सुधीर भारद्वाज, बिलासपुर के अनूपम कुमार, रोहतक के नितिन, शिमला की कविता नेगी, कपिल शर्मा और पंचकूला के अचनित कुमार से भी कईं लाखों की ठगी का मामला पुलिस के प्रकाश में आया है। शिमला वासी अनिल गुप्ता ने इस बारे में शिमला पुलिस को भी शिकायत दी है। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के विभिन्न धानों में इन आरोपियों के खिलाफ शिकायतों का तांता लग गया है।
चंडीगढ़ के एक प्रमुख मॉल के मालिक की सौंधी (शिमला) की प्रॉपर्टी को किराए पर लेकर उससे भी ठगी का मामला सामने आ रहा है।
बता दें कि वाइब्रल टूर एंड ट्रैवल कंपनी के दो डायरेक्टर सुनील देवतवाल और अनिल कुमार के खिलाफ शिकायत मिलने पर डीसीपी हिमांद्री कौशिक ने पंचकूला 19 पुलिस अपराध शाखा को इस बारे में सख्ती से जांच करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के नेतृत्व में एएसआई संजीव ने दोषियों की गिरफ्तारी की थी। इन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार करके लाया गया था। दोनों आरोपी पुलिस को गच्चा दे बैंकॉक भाग गए थे। पुलिस ने इनकी संदिग्ध गतिविधियों और पुख्ता सबूत मिलने के बाद इनके खिलाफ एलओसी जारी करवा रखी थी। बैंकॉक से यह जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे तो एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पंचकूला 19 अपराध शाखा के जांच अधिकारी एएसआई संजीव तथा दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी। यह लोग सोमवार देर शाम दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे थे। वहां पंचकूला सेक्टर 19 पुलिस ने आरोपी वाइब्रल टूर एंड ट्रैवल कंपनी के डायरेक्टर सुनील देवतवाल और अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों तथा इनकी कंपनी वाइब्रल द्वारा कईं राज्यों के दर्जनों लोगों के साथ लाखों रुपए की ठगी का मामला पुलिस के सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पंचकूला के एक परिवार को एक टूर पैकेज बेचने के बाद निर्धारित स्थानों पर होटल सुविधा ना देने के मामले में एफआईआर नंबर 379, धारा 406, 420, 120 बी दिनांक 28-12-2023 को दर्ज की गई थी।
तकनीक के जरिए धरे गए आरोपी
एक पुरानी कहावत है कि 100 दिन चोर के, लेकिन एक दिन साध का। इस मामले में भी यह कहावत पूरी तरह से सटीक बैठती है। दर्जनों लोगों को अपना शिकार बनाने के बाद यह शातिर ठग लाखों रुपए जमा कर फरार हो गए। आरोपी इतने शातिर थे कि वह बार-बार अपना मोबाइल नंबर बदल रहे थे, जिससे उनके बारे में किसी को पता ना चल सके। साथ ही आरोपियों ने दिल्ली, नोएडा और अन्य स्थानों पर खोले गए वाइब्रल कंपनी के नाम के कार्यालयों को भी बंद कर दिया। इस पर पंचकूला क्राइम ब्रांच के एएसआई संजीव कुमार ने भी हिम्मत नहीं हारी। करीब 8 महीने की लंबी जद्दोजहद के बाद आरोपी सामने आए और पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। अब पुलिस की प्राथमिकता आरोपियों से ठगी गई राशि की बरामदगी के साथ उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल कर उन्हें दबोचने की है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button