हरियाणा

Media wellbeing Association:  आपातकालीन जैसे काले अध्याय में भी लाला जगत नारायण ने अखबार छापकर निभाया था पत्रकारिता धर्म – हरविंद्र कल्याण

Media wellbeing Association:  चंडीगढ़, अमर शहीद लाला जगत नारायण केवल हरियाणा-पंजाब या हिमाचल के ही शहीद नहीं है, बल्कि वह देश भक्त है, जिन्होंने आपातकालीन जैसे काले अध्याय के दौरान सरकार द्वारा बिजली बंद किए जाने पर ट्रैक्टर के जरिए पंजाब केसरी अखबार छापकर पत्रकारिता धर्म का निर्वाह किया। यह शब्द हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने करनाल के कर्ण लेक में आयोजित मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन के राज्य स्तरीय समारोह में कहे।
विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन की ओर से अमर शहीद लाला जगत नारायण के नाम पर अवार्ड देने की परंपरा शुरू कर एक उत्कृष्ट कार्य किया है। इससे जहां आज की युवा पीढ़ी को पत्रकारिता के सही मायनों की जानकारी मिल पाएगी। वहीं, उन्हें विकट परिस्थितियों में भी अपने फर्ज पर टिके रहने के साथ जनता तक हर हाल में सच्चाई पहुंचाने के अपने असली फर्ज का भी एहसास रहेगा।
कल्याण ने कहा कि लाला जगत नारायण से जिस प्रकार आपातकाल के समय में भी निर्भिक रूप से अखबार का प्रकाशन कर सच्ची पत्रकारिता करते हुए जनता तक सच्चाई पहुंचाने का कार्य किया था। वहीं, देश को आपातकाल से बाहर लाकर फिर से लोकतंत्र की बहाली करने में भी मीडिया को बहुत अहम योगदान था। बेदी ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से पत्रकारों के लिए संगोष्ठी के साथ उनका फ्री टर्म व एक्सीडेंटल इंश्योरेंस करवाकर जन सहभागिता में एक अच्छा कार्य किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज जनमानस के विचार बनाने में मीडिया का एक बड़ा अहम योगदान है। इसके साथ ही सरकार के कामों और जनहित की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य भी मीडिया बखूबी निभा रहा है।
पत्रकारों का हौसला बढ़ा रही एमडब्ल्यूबी
कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे ने कहा कि आज के समय में जहां एक इंसान के पास दूसरे इंसान के लिए भी समय नहीं है। ऐसे में मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन की ओर से किसी भी सदस्य से बिना किसी शुल्क के 10-10 लाख रुपए के टर्म इंश्योरेंस और एक्सीडेंटल इंश्योरेंस की पॉलिसी करवाना यकीनन ही एक सराहनीय कार्य है। साथ ही एसोसिएशन की ओर से दिए जाने वाले तीन अवार्ड के कारण दूसरे युवाओं में भी अच्छा कार्य करने और अवार्ड हासिल करने की इच्छा जागृत होती है, जिससे कहीं ना कही मीडिया में भी एक प्रतिस्पर्धा होती है, जोकि एक अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि लाला जगत नारायण जैसे शहीद के नाम पर अवार्ड देने की परंपरा शुरू कर मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन ने एक सराहनीय कार्य किया है। इससे आने वाले युवा पत्रकारों को देश के लाला जी जैसे महान पत्रकारों की जीवनी से सीखने का अवसर मिलता है।
इन्हें किया गया सम्मानित
मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन के मंच पर अमर शहीद लाला जगत नारायण अवार्ड भिवानी के युवा पत्रकार नीतिन वालिया को दिया गया। नीतिन वालिया भिवानी से तीन समाचार पत्रों का प्रकाशन करते हैं। एमडब्ल्यूबी की अवार्ड कमेटी के अध्यक्ष दीपक मिगलानी के द्वारा तीन अवार्डों की घोषणा की गई थी। इन अवार्डों में अन्य दो अवार्ड पत्रकारिता रत्न तथा पत्रकारिता अलंकार शामिल हैं। दीपक मिगलानी ने बताया कि हरियाणा से प्रकाशित किसी भी अखबार के संपादक को लाला जगत नारायण अवार्ड देने का फैसला दो वर्ष पहले एमडब्लयूबी की कोर कमेटी में किया गया था। इनमें इस बार कुरुक्षेत्र से वरिष्ठ पत्रकार विनोद जिंदल को पत्रकारिता रत्न अवॉर्ड और शाहबाद मारकंडा से वरिष्ठ पत्रकार रणजीत गुप्ता को पत्रकारिता अलंकार अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। सभी को विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सम्मानित किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button