हरियाणा

Haryana News: झज्जर के गांव शाहजहांपुर में एक विवाहिता की हत्या, पति समेत 6 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज  

Haryana News: जगदीप राज्याणा, ब्यूरो रिपोर्ट, झज्जर। झज्जर जिले के गांव शाहजहांपुर एक विवाहिता की सर में चोट मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है l घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई और सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और पुलिस टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया l जानकारी अनुसार मृतका की पहचान 29 वर्षीय सरिता पत्नी ओमबीर निवासी गांव शाहजहांपुर जिला झज्जर के रूप में हुई है l मृतका के दो बच्चे हैं जिसमें एक 9 साल का लड़का और एक 11 साल की लड़की है l मृतका का पति ओमबीर ऑटो रिक्शा चला कर मेहनत मजदूरी का काम करता है l मृतक सरिता के चाचा वीरेंद्र निवासी गांव मालडा जिला महेंद्रगढ़ ने बताया कि 2011 में मेरे भाई अशोक की बेटी सरिता की शादी ओमबीर पुत्र निहाल निवासी गांव शाहजहापुर जिला झज्जर से हुई थी और शादी के बाद से ही ओमबीर के परिवार वाले सरिता को दहेज के लिए लड़ाई झगड़ा करके परेशान करते थे l बेरी थाना एसएचओ अमित कुमार ने जानकारी देते बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शाहजहांपुर गांव में एक महिला की हत्या हुई है और जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं और जिस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और और मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया और पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला के चाचा वीरेंद्र के बयान पर मृतका के पति ओमबीर के परिवार के 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है जिसमें मृतिक महिला के पति,सास,ससुर,दो ननद और ननद का पति शामिल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक महिला का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा l

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button