हरियाणा

Haryana News: भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में महाकुम्भ स्नान के लिए जाएंगे कांग्रेस नेता, बोले सांसद दीपेंद्र हुड्डा 

Haryana News: जगदीप राज्याण, ब्यूरो चीफ, झज्जर। झज्जर के गांव साल्हावास स्थित गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे रोहतक लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके साथ झज्जर विधायक गीता भुक्कल l कार्यक्रम में पहुंचने पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का आयोजकों की तरफ से जोरदार स्वागत किया गया l इस मौके पर पूछे गए सवाल पर बोले लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा कहा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में स्नान के लिए कांग्रेस नेता भी जाएंगे। इतना ही नहीं इस महाकुंभ में हरियाणा से जाने वाली जनता के लिए कांग्रेस नेता तमाम व्यवस्थाएं भी करेंगे। यह कहना है रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद दीपेंद्र हुड्डा का। दीपेंद्र हुड्डा झज्जर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में महाकुंभ स्नान के लिए कांग्रेस नेता प्रयागराज जाएंगे। इतना ही नहीं हरियाणा से महाकुंभ स्नान के लिए जाने वाली जनता के लिए कांग्रेस नेता तमाम तरह की व्यवस्थाएं भी करेंगे। इसके साथ ही दीपेंद्र हुड्डा ने पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर प्रदेश और केंद्र की सरकार पर निशाना साधा। दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि किसानों के हितों से सरकार को कोई लेना-देना नहीं है।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन होने की बात भी कही। उनका कहना है कि लोग कांग्रेस द्वारा राजधानी दिल्ली में करवाए गए विकास कार्यों को अब भी याद करते हैं। उनका कहना है कि पहले के मुकाबले कांग्रेस दिल्ली में काफी बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है। दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें पहले से भी ज्यादा मेहनत करने और लोगों को कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ने की अपील भी की। इस दौरान झज्जर से विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल भी मौजूद रही।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button