हरियाणा

Haryana News: राष्ट्रीय युवा महोत्सव के पहले दिन हरियाणा के युवाओं ने किया अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन

Haryana News: नई दिल्ली, 10 जनवरी। युवा कार्यकम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 10 से 12 जनवरी 2025 तक ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ थीम आधारित राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025 का आयोजन भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जा रहा है। जिसमें सम्पूर्ण भारत वर्ष से विभिन्न राज्यों के युवा प्रतिभागी विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं।

इसी श्रृंखला में हरियाणा राज्य के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के तत्वाधान में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय, हरियाणा, पंचकूला के अन्तर्गत विभिन्न विधाओं के 30 युवा प्रतिभागी तथा ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के 45 युवा प्रतिभागियों को मिलाकर कुल 75 युवा प्रतिभागियों का समूह विभाग के अतिरिक्त निदेशक (युवा मामले) श्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में 10 से 12 जनवरी 2025 में भाग ले रहे हैं और हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

इस राष्ट्रीय युवा महोत्सव आयोजन के प्रथम दिवस पर हरियाणा राज्य के युवाओं ने विभिन्न विधाओं जैसे कि लोक गीत (समूह), लोक नृत्य (समूह), भाषण, कहानी लेखन, पेंटिंग, कविता लेखन, विषयगत (एकल) (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचार) तथा विषयगत (समूह) (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचार) में भाग लिया। इसके अतिरिक्त युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा द्वारा जो भी विभिन्न योजनाऐं हरियाणा राज्य कौशल मिशन तथा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा चलाई जा रही हैं उनसे संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाया गया है। जिसमें भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे कि ‘ड्रोन दीदी योजना’, ‘दौहरी शिक्षा प्रणाली’, ‘इंडस्ट्री लिंकेज शॉर्ट टर्म कॉर्सज’, ‘नल जल योजना’ तथा ‘श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय’ इत्यादि का प्रदर्शन किया जा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button