उत्तर प्रदेशगुजरातजम्मू कश्मीरदेशपंजाबराज्यवायरलहरियाणाहिमाचल प्रदेश

19 march today news आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें

आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें

*सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*बुधवार 19 मार्च 2025*

*टुडे न्यूज़ हरियाणा1* 9 महीने 14 दिन बाद पृथ्वी पर लौटीं सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा तट पर लैंड हुआ यान, स्पेस स्टेशन से लौटने के सफर में 17 घंटे लगे

*2* वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने की तैयारी, चुनाव आयोग-गृह मंत्रालय की बैठक में फैसला; प्रक्रिया पर एक्सपर्ट की चर्चा जल्द शुरू होगी

*3* ‘अब नई वैश्विक व्यवस्था की जरूरत’, कश्मीर मुद्दे पर विदेश मंत्री जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र को सुनाई खरी-खरी

*4* बजट सत्र के दूसरे फेज का छठा दिन, कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल लोकलेखा समिति की रिपोर्ट पेश करेंगे; 4 अन्य मंत्रालयों की स्थायी समितियां भी रिपोर्ट रखेंगी

*5* केंद्र-किसानों के बीच सातवीं वार्ता आज, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आएंगे; पिछली 6 मीटिंग में नहीं निकला हल

*6* वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मेक इन इंडिया अभियान के विफल होने के विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। राज्यसभा में सीतारमण ने कहा कि यह अभियान सफल रहा है और देश में विनिर्माण को गति दिया है। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के बल पर ही रक्षा उत्पादों से देश को 13 हजार करोड़ रुपये की शुद्ध आय हुई है।

*7* ‘हजारों लोग रो रहे’, फ्लैट खरीदारों को परेशान करने वालों को SC ने सुनाई खरी-खरी, CBI जांच की कही बात,सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में इन मकान मालिकों ने दावा किया कि बिल्डरों और डेवलपर्स द्वारा देरी के कारण उन्हें फ्लैटों का कब्जा नहीं मिला है। ठीक उससे उलट बैंक मकान मालिकों को ईएमआई का भुगतान करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

*8* नागपुर में हिंसा के बाद 11 इलाकों में कर्फ्यू, 50 अरेस्ट, 33 पुलिसकर्मी घायल, इनमें 3 DCP; संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र के पास बैरिकेडिंग

*9* ‘डबल इंजन सरकार को इस्तीफा देना चाहिए’, नागपुर हिंसा को लेकर उद्धव ठाकरे ने फडणवीस पर बोला हमला

*10* ठाकरे ने कहा कि औरंगज़ेब वास्तव में गुजरात में पैदा हुआ था,उसका जन्म 1618 में गुजरात के दाहोद में हुआ था,और मौत 1707 में महाराष्ट्र के भिंगार के पास हुई थी, औरंगज़ेब महाराष्ट्र को जीतने आया था, लेकिन वह महाराष्ट्र की मिट्टी का एक दाना भी जीत नहीं सका, ठाकरे ने कहा कोई भी शिवप्रेमी ऐसे औरंगज़ेब का समर्थन नहीं करेगा, इसलिए अगर वे ऐसे औरंगज़ेब की कब्र को हटाने की बात कर रहे हैं तो जरूर हटाएं

*11* 87 किलो सोना, 11 लग्जरी घड़ियां और 1.37 करोड़ कैश; गुजरात में अहमदाबाद के एक अपार्टमेंट से मिले ‘खजाने’ का कौन है मालिक

*12* चांदी पहली बार ₹1 लाख के पार, 633 रुपए बढ़कर 1 लाख 400 रुपए किलो हुई, 10 ग्राम सोना ₹88,354 ऑलटाइम हाई

*13* मारुति के बाद टाटा और किआ ने भी बढ़ाए दाम, कंपनियों ने 3 से 4% तक कीमत बढ़ाने का ऐलान किया, वजह मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ना

*Today news haryana

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button