हरियाणा

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में हुई भारी धांधली की जांच सी बी आई से कराई जाए – ओ पी सिहाग

जजपा एवं युवा जजपा पंचकूला के पदाधिकारियों ने इस बाबत महामहिम राज्यपाल हरियाणा के नाम उपायुक्त पंचकूला के माध्यम से ज्ञापन सौंपा ।

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में हुई भारी धांधली की जांच सी बी आई से कराई जाए – ओ पी सिहाग

जजपा एवं युवा जजपा पंचकूला के पदाधिकारियों ने इस बाबत महामहिम राज्यपाल हरियाणा के नाम उपायुक्त पंचकूला के माध्यम से ज्ञापन सौंपा ।
पंचकूला, 6 जनवरी: जननायक जनता पार्टी पंचकूला के पदाधिकारियों ने जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग एवं युवा जजपा जिला अध्यक्ष दीपक चौधरी की अगुआई में पिछले दिनों हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में हुई भारी धांधली की जांच सी बी आई से कराने हेतू उपायुक्त पंचकूला सतपाल शर्मा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल हरियाणा के नाम उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इस बारे चर्चा करते हुए जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि एच बी एस ई के चेयरमैन पवन शर्मा द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के परिणामों में गलत तरीके से अयोग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया है तथा बहुत सारे पात्र उम्मीदवारों को छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में बोर्ड के अध्यक्ष ने बहुत बड़ी धांधली की है तथा प्रदेश के हज़ारों उम्मीदवारों/छात्रो के हितों के साथ खिलवाड़ किया है।इस अवसर पर जजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि य़ह सरकार लगातर प्रदेश के होनहार युवाओ के हितों पर कुठाराघात कर रही है प्रदेश में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा उच्च पदों पर बाहरी उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है या प्रदेश के होनहार उम्मीदवारों को जानबूझकर कर फेल करके विभिन्न विभागों में पदों को रिक्त ही रखा जा रहा है । सिहाग ने कहा कि सरकार की मनसा उच्च पदों को भी एच के आर एन के माध्यम से भरना है जिसमें अपने कार्यकताओं को बिना मेरिट एवं आरक्षण को लागू किए बैकडोर से भरा जा सके। जजपा जिला अध्यक्ष के साथ युवा जजपा प्रधान दीपक चौधरी ने भी कहा कि सरकार को युवाओ के साथ ऐसा बर्ताव जजपा को मान्य नहीं है।
ओ पी सिहाग ने कहा कि जजपा के नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तो य़ह लड़ाई लड़ रहे हैं कि प्रदेश के लाखो बेरोजगार युवाओ को रोजगार मिले इसलिए उन्होंने प्रदेश में उपमुख्यमंत्री रहते हुए सरकारी विभागों के अतिरिक्त प्राइवेट संस्थानों में भी 75 प्रतिशत नौकरियां हरियाणा के पढ़े लिखे युवा बेरोजगारों को मिले, इस बारे उन्होंने सरकार पर दबाव देकर विधानसभा में कानून भी पास करवाया ।सिहाग ने कहा कि बीजेपी एवं कांग्रेस दोनों पार्टियों ने साजिश के तहत फरीदाबाद एवं गुरुग्राम के व्यापरियों के माध्यम से न्यायलय में केस डलवाने का काम किया जिससे य़ह मामला कोर्टों में अटक गया।ज्ञापन सौंपने के समय पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज, जिला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा, कालका हल्का अध्यक्ष मयंक लाम्बा,प्रदेश युवा सचिव विजय पांचाल, प्रतीक अहलावत, अवतार सिंह गुर्जर सहित काफी संख्या में पहुँचे युवा कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल हरियाणा से मांग की है कि युवाओं के साथ हो रहे इस खिलवाड़ की पूरी जांच सही ढंग से करने हेतू इस इस मामले को सी बी आई को सौंपा जाए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button