हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का माननीय राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में जवाब*

अभिभाषण पर चर्चा के दौरान प्रदेश के विकास और लोगों की भलाई के लिए रचनात्मक सुझाव दिए गए, जिनका करता हूं स्वागत

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का माननीय राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में जवाब*

माननीय राज्यपाल जी का अभिभाषण हरियाणा के भविष्य की रूपरेखा करता है प्रस्तुत- मुख्यमंत्री

अभिभाषण पर चर्चा के दौरान प्रदेश के विकास और लोगों की भलाई के लिए रचनात्मक सुझाव दिए गए, जिनका करता हूं स्वागत

वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष केवल समय की गणना नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्जागरण, संघर्ष और स्वाभिमान की 150 वर्ष लंबी गाथा- मुख्यमंत्री

तुष्टिकरण की राजनीति के दबाव में वंदे मातरम को विवादों में घसीटा गया

वंदे मातरम के गौरव को दुबारा स्थापित करने के लिए प्रदेश में अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित

विपक्ष बुजुर्गों की पेंशन काटने जैसे संवेदनशील विषय पर झूठ और भ्रम फैलाकर सस्ती राजनीति चमकाने में लगे

विपक्ष के समय में अपात्रों को पेंशन मिल रही थी तथा पात्र लोग पेंशन बनवाने के लिए खा रहे थे दर दर की ठोकरे

हमारी सरकार ने वर्ष 2023 में आय सीमा 2 लाख से बढ़ा कर 3 लाख रुपये की और लाभार्थियों की संख्या 17 लाख 98 हजार तक पहुंचाई

गत 25 सितंबर 2025 को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का किया गया शुभारंभ- मुख्यमंत्री

9 लाख 22 हजार 452 पात्र महिलाओं के खातों में अब तक चार किस्तों में 634 करोड रुपए की राशि की जा चुकी जारी

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र की जांच के दौरान पाया गया कि पोर्टल पर पटवारियों द्वारा कुछ रकबे की डुप्लीकेट फोटो की गई थी अपलोड

यह गंभीर मामला अभी सरकार के विचार अधीन, अंतिम निर्णय होते ही शेष पात्र किसानों के संबंध में की जाएगी उचित कार्यवाही

सरकार ने 19 दिसंबर 2024 को ही किसानों की 24 फसलों की खरीद MSP पर करने की अधिसूचना कर दी थी जारी

पिछले 12 सीजन में अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 64 हजार करोड रुपए डाले जा चुके हैं

हमारी सरकार प्रदेश में शांति, सुरक्षा और कानून के राज्य को सबसे ज्यादा दे रही है प्राथमिकता- मुख्यमंत्री

राज्य में बेहतर जांच और मॉडर्न पुलिसिंग के परिणाम स्वरूप पंजीकृत मामलों में सजा की दर बढ़कर 74.13 प्रतिशत हुई

नशा मुक्ति हरियाणा के संकल्प के साथ हमारी सरकार एक्शन प्लान 2019 के साथ मजबूती से बढ़ रही है आगे

नशे के विरुद्ध लड़ाई में पड़ोसी राज्यों का सहयोग लेने के लिए हरियाणा के पंचकूला में अंतर्राज्यीय सचिवालय किया गया स्थापित

नशा तस्करों की लगभग 53 करोड रुपए की संपत्ति की गई जब्त तथा 111 संपत्तियों को गिराया गया

हरियाणा ने पिछले 5 सालों में नशीले पदार्थों की तस्करी में लगे करीब 26 हजार अपराधियों को भेजा जेल

सरकार खिलाड़ियों के सम्मान सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर है पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध

पिछले 11 वर्षों में खेल अवसंरचना पर 989 करोड रुपए किए गए खर्च- मुख्यमंत्री

क्लास 1 से क्लास 4 तक की सीधी भर्ती में खिलाड़ियों के लिए आरक्षण का किया गया प्रावधान

अब तक 231 खिलाड़ियों को दी जा चुकी है सरकारी नौकरी- मुख्यमंत्री

हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र की बेरोजगारी दर अब केवल 3.1 प्रतिशत, जो उत्तरी भारत के सभी राज्यों में सबसे कम

वर्ष 2014 से अब तक लगभग 1 लाख 80 हजार युवाओं को योग्यता के आधार पर दी सरकारी नौकरियां

हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन करके प्रदेश के युवाओं को प्राइवेट ठेकेदारों के शोषण से किया मुक्त

राज्य का राजकोषीय घाटा जीएसडीपी का 2.67 प्रतिशत रहने का अनुमान जो 15वें वित्त आयोग द्वारा निर्धारित 3 प्रतिशत की सीमा से कम

पिछले 10 वर्षों में ऋण सेवा के लिए 3 लाख 66 हजार 16 करोड रुपए का किया गया भुगतान

राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 79 PSA प्लांट किए गए थे स्थापित

इनमें से 33 प्लांट पूरी तरह काम कर रहे हैं जबकि शेष 46 प्लांट रखरखाव और मरम्मत की प्रक्रिया में

विपक्ष दोबारा लगाया गया आरोप कि यूरिया के बैग का वजन घटा कर किसानों को ठगा जा रहा है बिल्कुल निराधार- मुख्यमंत्री

केंद्र सरकार ने 40 किलोग्राम के यूरिया गोल्ड बैग का अधिकतम मूल्य 266.50 रुपए से घटाकर 254 रुपए किया

हरियाणा में गठित विदेश सहयोग विभाग करता है युवाओं को विदेश में नौकरी दिलवाने की सहायता

सही तरीके से विदेश में भेजे गए युवाओं का वेतन 3 लाख से भी अधिक

हमारी सरकार हरियाणा में AI के उपयोग को कर रही है प्रोत्साहित

अभिभाषण में हरियाणा के नागरिक शब्द पर आपत्ति और निवासी शब्द प्रयोग करने का दिया गया सुझाव

नागरिक शब्द हमारे संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और कर्तव्यों की भावना से है जुड़ा

गौरवशाली लोगों को निवासी कहकर सीमित करना उनके योगदान का होगा संकुचन- मुख्यमंत्री

माननीय सदस्यों की मांगों को पूरा करने का सरकार करेगी हर संभव प्रयास

मुख्यमंत्री ने महान सदन से माननीय राज्यपाल महोदय के अभिभाषण को सर्वसम्मति से पारित करने का किया अनुरोध

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button