उत्तर प्रदेश

ब्राह्मण समाज के युवाओं के लिए बड़ा मंच, 18 जनवरी को होगा विवाह परिचय सम्मेलन

मेरठ। बदलते समय में वैवाहिक रिश्तों को सरल और भरोसेमंद बनाने की दिशा में ब्राह्मण समाज एक और सकारात्मक कदम उठाने जा रहा है। अखिल भारतीय ब्राह्मण हीरोज संगठन के तत्वावधान में 18 जनवरी 2026, रविवार को ब्राह्मण समाज का विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से नौचंदी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर में शुरू होगा।

सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक मंच पर परिचय का अवसर मिलेगा। इससे न केवल परिवारों के बीच संवाद आसान होगा, बल्कि सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास भी मजबूत होगा। संगठन के अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में पंजीकरण हो चुके हैं और बाहर से भी कई परिवारों के आने की संभावना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज होंगे, जो समाज को संबोधित करते हुए युवाओं को संस्कार, शिक्षा और जिम्मेदारी के महत्व पर मार्गदर्शन देंगे। अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला सहकारी बैंक के सभापति विमल शर्मा और सुनील भराला की उपस्थिति भी कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाएगी।

इस अवसर पर एक विशेष स्मारिका/पत्रिका का विमोचन किया जाएगा, जिसमें विवाह योग्य युवक-युवतियों का विस्तृत परिचय प्रकाशित रहेगा। आयोजकों का कहना है कि यह पत्रिका परिवारों के लिए एक उपयोगी संदर्भ साबित होगी और विवाह संबंध तय करने में सहायक बनेगी।

समाज के लोगों ने इस आयोजन का स्वागत करते हुए इसे परंपरा और आधुनिक सोच का संगम बताया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह सम्मेलन ब्राह्मण समाज के युवाओं के लिए नए रिश्तों की मजबूत नींव रखेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button