हरियाणा

गुरुग्राम के होटल में गर्लफ्रेंड संग ठहरे व्यक्ति की मौतः सेक्सवर्धक दवाई का रैपर मिला, ओवरडोज की आशंका; 12 मार्च को बेटे की शादी 👉

गुरुग्राम में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरे व्यक्ति की अचानक हार्ट फेलियर से मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस को होटल के कमरे से सेक्सवर्धक दवाइयों का खाली रैपर मिला है। जिससे आशंका है कि ओवरडोज से उसकी जान चली गई।

Today news haryana,गुरुग्राम के होटल में गर्लफ्रेंड संग ठहरे व्यक्ति की मौतः सेक्सवर्धक दवाई का रैपर मिला, ओवरडोज की आशंका; 12 मार्च को बेटे की शादी 👉

गुरुग्राम में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरे व्यक्ति की अचानक हार्ट फेलियर से मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस को होटल के कमरे से सेक्सवर्धक दवाइयों का खाली रैपर मिला है। जिससे आशंका है कि ओवरडोज से उसकी जान चली गई।

मृतक सोहना के एक गांव का रहने वाला है और उसकी उम्र 56 साथ थी। वह अपनी स्कूल फ्रेंड के साथ होटल में आया था। 12 मार्च को मृतक के बेटे की शादी भी है। शादी के घर में अचानक मौत से परिवार स्तब्ध है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक एक लॉजिस्टिक कंपनी में ड्राइवर के रूप में कार्यरत था और अपनी महिला मित्र के साथ बस स्टैंड के पास होटल में रुका हुआ था। महिला के अनुसार अचानक उसे सीने में तेज दर्द हुआ, तो उसने तुरंत दर्द वाली जगह को दबाया और राहत देने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ती गई।

महिला ने फौरन डॉक्टर और पुलिस को कॉल किया, लेकिन कुछ ही मिनटों में उसकी सांसें थम गईं। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 14 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच शुरू कर दी है, ताकि पूरी घटना स्पष्ट हो सके। यह खबर इसलिए और भी चौंकाने वाली है क्योंकि मृतक के परिवार में खुशी का माहौल था। उसके बेटे की शादी कुछ ही दिनों बाद तय थी, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। अचानक इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। Today news haryana

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button