देश

सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें.11 -अगस्त – मंगलवार

सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..11 अगस्त - मंगलवार

1* मोदी और शरद पवार साथ दिखे, शाह भी मौजूद, सुप्रिया सुले की बेटी का रिसेप्शन; कुछ घंटे पहले ही पीएम NCP(SP) सांसदों से मिले थे

*2* राहुल बोले- जंतर-मंतर पर फायरिंग का आदेश किसने दिया, जिम्मेदार कौन; नड्डा बोले- गृह मंत्री हर बात का जवाब देने को तैयार, आप मत भागिएगा

*3* संसद में केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध का हल निकलता नहीं नजर आ रहा है। इस बीच लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर कार्रवाई के लिए पीएम मोदी और अमित शाह को माफी मांगनी पड़ेगी

*4* राहुल गांधी ने कहा, ”गृह मंत्री अमित शाह में संसद में आकर हमारे सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं है। पिछले 15 दिनों में उन्होंने यही दिखाया है। न तो नरेंद्र मोदी और न ही अमित शाह में इतनी हिम्मत है। किसी को उनकी राय में कोई दिलचस्पी नहीं है; हम बस यह जानना चाहते हैं कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया, और अगर उन्होंने आदेश नहीं दिया, तो गृह मंत्रालय में किसने आदेश दिया?

*5* किसी की सरकार हो, छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग गलत; झारखंड प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर राहुल गांधी

*6* राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, “मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि सरकार नीट को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर चर्चा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। गृह मंत्री अमित शाह संसद में इसका पूरा जवाब देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध और तैयार हैं।”

*7* रिजिजू ने कहा, ”अब राहुल गांधी __ चर्चा और गृह मंत्री के जवाब की मांग कर रहे हैं। हम तैयार हैं। अब देखेंगे कि कौन चर्चा से भागता है। सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर बहस और चर्चा के लिए तैयार है। अब देखेंगे कि कांग्रेस अमित शाह का जवाब सुनने का साहस दिखाती है या भाग जाती है।”

*8* भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने आरोप लगाया कि विपक्ष संसद की कार्यवाही नहीं चलने देना चाहता। उन्होंने कहा कि जब छात्रों का आंदोलन हुआ था, तब सरकार ने उनकी मांगों को स्वीकार किया था। सरकार ने सख्त कानून बनाया और मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतें भी स्थापित कीं।

*9* जगदंबिका पाल ने कहा कि अब सरकार स्पष्ट कर रही है कि गृह मंत्री जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष इस मौके से भी पीछे हट रहा है। उनके मुताबिक, इससे साफ है कि विपक्ष जानबूझकर सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा है और संसद का इस्तेमाल केवल अपनी राजनीति के लिए कर रहा है

*10* राज्यसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (संशोधन) विधेयक को पारित कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया कि इस विधेयक के तहत UPI भुगतान पर किसी तरह का टैक्स या ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि UPI पेमेंट को लेकर किसी नए शुल्क का प्रावधान इस विधेयक में नहीं है।

*11* सोना, चांदी और प्लैटिनम पर आयात शुल्क बढ़ाए जाने के बाद सरकार ने 13 मई से 2 अगस्त के बीच 10,463 करोड़ रुपये का सीमा शुल्क जुटाया है। यह जानकारी सोमवार को संसद में दी गई।

*12* लाल किले की प्राचीर से पहली बार होगा ‘वंदे मातरम्’ का गायन, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

*13* झारखंड विधानसभा गेट के पास छात्रों पर लाठीचार्ज, सीएम हेमंत बोले- छात्रों की मांगों पर सरकार गंभीर, भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेता देवेंद्र हॉस्पिटल में भर्ती

*14* सौरव गांगुली, पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, 2 लेटर मिले, लिखा- सबको खत्म कर देंगे; 6 महीने से आ रहे पत्र

*15* अमेरिकी अदालत ने गौतम अदाणी पर केस खारिज किया, रिश्वत-धोखाधड़ी के आरोप वापस लिए; अदाणी ने लिखा- कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं

*16* कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 130 से ज्यादा मौतें, कई लोग मलबे में दबे, सैकड़ों घायल; इमारतें खाली कराई गईं

*17* MP में भारी बारिश, भोपाल में सभी स्कूल बंद, यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 नदियां उफान पर, बिहार के 12 जिलों में अलर्ट

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button