
सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें.. *12 अगस्त – बुधवार* *!! हरियाली अमावस्या !!
सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें.. *12 - अगस्त - बुधवार* *!! हरियाली अमावस्या !!
*1* पीएम मोदी का नया इंस्टा वीडियो: 15 अगस्त के लिए देशवासियों से की अपील; बोले- हर घर तिरंगा को बनाएं उत्सव
*2* पीएम मोदी बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पुस्तक का विमोचन करेंगे। यह कार्यक्रम बुधवार सुबह 9:30 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को संबोधित भी करेंगे। इस पुस्तक का नाम ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ है। आत्मकथा में रामनाथ कोविंद के जीवन की कहानी है।
*3* मानसून सत्र में पहले दिन से जारी गतिरोध तोड़ने के लिए सरकार छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई के साथ राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भी चर्चा के लिए तैयार है। सरकार ने विपक्ष की ओर से गतिरोध पूरी तरह तोड़ने की शर्त पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा और गृह मंत्री अमित शाह के जवाब देने का प्रस्ताव दिया।
*4* दोनों सदनों और संसद परिसर में हालांकि मंगलवार को भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। परिसर में एनडीए सांसदों ने भी जवाबी प्रदर्शन किया। मगर इसी दौरान सरकार के वार्ताकारों ने विपक्षी दलों से अलग-अलग बात की। इसी दौरान कहा गया कि अगर विपक्ष गतिरोध तोड़ने पर राजी हुआ तो अंतिम दो बैठकों में दोनों मुद्दों पर सदन में चर्चा होगी और गृह मंत्री जवाब भी देंगे।
*5* संसद में गतिरोध के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्ष छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई, राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी और सरकार की माफी की मांग से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों का समाधान होने तक विपक्ष इन्हें उठाता रहेगा।
*6* लोकसभा में जस्टिस वर्मा मामले की जांच रिपोर्ट पेश होगी, सरकार FCRA बिल JPC में भेजने को तैयार; कल बस 14 मिनट चली थी कार्यवाही
*7* RSS प्रमुख मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम में कहा कि सार्वभौमिक चेतना ही मानवता को जोड़ती है। अगर लोग इस साझा जुड़ाव को समझें और उसी के अनुरूप अपना व्यवहार करें, तो दुनिया में बाधाएं और संकट नहीं रहेंगे
*8* भागवत ने आगे कहा कि आज दुनिया में जो भी बाधाएं और संकट दिखाई देते हैं, वे इसलिए हैं क्योंकि हम अपनापन की भावना को भूल गए हैं। इसका एकमात्र वास्तविक समाधान यही है कि हमारा व्यक्तिगत, सामूहिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आचरण उसी अपनापन की भावना पर आधारित होना चाहिए। तब बाधाएं खत्म हो जाएंगी।
*9* 15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
*10* ‘अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा, इसे कोई बदल नहीं सकता’, भारत की चीन को दो टूक
*11* महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को निर्देश दिया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त संगठित अपराध विरोधी कानून मकोका के तहत मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे बेईमान तत्व नागरिकों, विशेषकर युवाओं के स्वास्थ्य को गंभीर खतरे में डाल रहे हैं।
*12* महाराष्ट्र के मुंबई में मंगलवार की रात एक बहुमंजिला इमारत के 11वें फ्लोर पर लगी आग की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि 12वें फ्लोर से कुल छह लोगों को बचाया गया था, जिनमें से दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
*13* सावन महीने की अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा, पितरों का तर्पण और जरूरतमंदों को दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि, अमावस्या के दिन श्रद्धापूर्वक किए गए दान-पुण्य से जीवन में सकारात्मकता आती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साल 2026 में हरियाली अमावस्या 12 अगस्त, बुधवार को मनाई जा रही है।
*14* सीरिया में पूर्व राष्ट्रपति असद को फांसी की सजा, लाखों लोगों की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया; ममेरे भाई को पिंजरे में कोर्ट लाया गया
*15* जिम्बाब्वे में 95 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, 15 लोगों के मारे जाने की आशंका; 20 से ज्यादा लापता

