उत्तर प्रदेश

सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में सेमीफाइनल मुकाबले हुए रोमांचक

विजय शर्मा मेमोरियल ऑल इंडिया मास्टर चैंपियनशिप के अंतर्गत चल रही राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता अपने निर्णायक दौर में पहुंच गई है। तीसरे दिन खेले गए क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों में देशभर से आए अनुभवी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

आयोजन दो प्रमुख स्थानों—शाहगंज स्थित श्रवण बैडमिंटन अकादमी और सिकंदरा के प्रखर अग्रवाल मेमोरियल बैडमिंटन अकादमी—में किया जा रहा है। मंगलवार को विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले खेले गए, जिनमें कई मुकाबले एकतरफा रहे तो कुछ बेहद रोमांचक साबित हुए।

पुरुष एकल एमएस-45 वर्ग में उत्तर प्रदेश के अभिन्न श्याम गुप्ता ने अपने अनुभव का शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ के आशीष शर्मा को सीधे गेमों में हराया। तमिलनाडु के जेरी मार्टिन एम ने आरबीआई के रुद्र कौशिक को आसानी से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

एमएस-35 और एमएस-40 वर्गों में पंजाब, गुजरात और दिल्ली के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर अंतिम चार में जगह बनाई। एमएस-50 वर्ग में उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

महिला वर्ग में दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात और आंध्र प्रदेश की खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया। डब्ल्यूएस-45 वर्ग में गुजरात की येल सराभाई और आंध्र प्रदेश की राधिका एम ने फाइनल में प्रवेश किया। वहीं डब्ल्यूएस-50 वर्ग में दिल्ली की सुचित्रा मिश्रा ने दमदार जीत हासिल की।

पुरुष, महिला और मिश्रित युगल वर्गों में भी शीर्ष वरीय जोड़ियों का दबदबा रहा। तमिलनाडु, चंडीगढ़ और दिल्ली की जोड़ियों ने शानदार तालमेल के साथ मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि एसपी सिंह बघेल द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जीएसटी कमिश्नर पंकज गांधी, डिप्टी कमिश्नर ऋतु सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button