हरियाणा

फतेहाबाद में कार्यरत APRO नरेंद्र सोनी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गणतंत्र दिवस पर “उल्लेखनीय कार्य” के लिए सम्मानित किया गया,

फतेहाबाद सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के एआईपीआरओ नरेंद्र सोनी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान आज किया गया सम्मानित, हरियाणा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिढा ने किया सम्मानित, गौरतलब है कि नरेंद्र सोनी के द्वारा सरकार की योजनाएं पत्रकारों के माध्यम से आम जनता तक पहुंचने में निभाई जा रही है अहम भूमिका..

ब्रेकिंग न्यूज़ फतेहाबाद

🤣 विभागीय कार्रवाई झेल रहा कर्मचारी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित, अब मीटिंग लीक का भी शक!

फतेहाबाद में कार्यरत APRO नरेंद्र सोनी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गणतंत्र दिवस पर “उल्लेखनीय कार्य” के लिए सम्मानित किया गया, जो कई सवाल खड़े करता है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस सम्मान के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष की ओर से कोई अनुशंसा नहीं की गई, फिर भी उन्हें सम्मानित किया गया।

इतना ही नहीं, APRO नरेंद्र सोनी अधिकारियों की ऑफिसर मीटिंग में हुई ग़ैर-ज़रूरी और गुप्त बातों को चयनित मीडिया तक पहुंचाने के शक के दायरे में भी रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों की मीटिंग से जुड़ी अंदरूनी बातें मीडिया में लीक किए जाने को लेकर उन पर संदेह जताया गया है, जिससे प्रशासनिक गोपनीयता पर भी सवाल उठते हैं।

ड्यूटी में लापरवाही और समय पर कार्यालय न आने की शिकायतों को गंभीर मानते हुए उपायुक्त ने APRO नरेंद्र सोनी को नगराधीश कार्यालय में सुबह और शाम हाजिरी लगाने के निर्देश पहले ही जारी कर रखे हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि
? जिस कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही हो,
? जो मीटिंग की गोपनीय बातों के लीक होने के शक के दायरे में रहा हो,
? और जिस पर स्वयं उपायुक्त निगरानी के आदेश दे चुके हों,
➡️ उसे सम्मानित कराने की अनुशंसा किस अधिकारी ने की?

यह मामला न सिर्फ सम्मान प्रक्रिया बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और गोपनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button