राज्यवायरलहरियाणा

*✅ CET परीक्षा रजिस्ट्रेशन : मार्च में खुलेगा रजिस्ट्रेशन पोर्टल : 11-12 अप्रैल को परीक्षा संभावित, 2300 सेंटर बनेंगे, एक सत्र में 4 लाख अभ्यर्थी दे सकेंगे परीक्षा👇🏻*

*✅ CET परीक्षा रजिस्ट्रेशन : मार्च में खुलेगा रजिस्ट्रेशन पोर्टल : 11-12 अप्रैल को परीक्षा संभावित, 2300 सेंटर बनेंगे, एक सत्र में 4 लाख अभ्यर्थी दे सकेंगे परीक्षा👇🏻*

*✅ CET परीक्षा रजिस्ट्रेशन : मार्च में खुलेगा रजिस्ट्रेशन पोर्टल : 11-12 अप्रैल को परीक्षा संभावित, 2300 सेंटर बनेंगे, एक सत्र में 4 लाख अभ्यर्थी दे सकेंगे परीक्षा👇🏻*

*हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल तैयार हो गया है। मार्च के पहले सप्ताह में एचएसएससी इसे खोल देगा, इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसके 30 दिन बाद एग्जाम कराया जाएगा। जल्द ही कमीशन के अधिकारी एग्जाम कराने के लिए नोडल एजेंसी फाइनल करने को लेकर मीटिंग कर फैसला ले सकते हैं।*

*हाल ही में सीएम नायब सिंह सैनी ने एचएसएससी अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। इसमें सीईटी तारीखों और एग्जाम एजेंसी को लेकर चर्चा हो चुकी है*

*बोर्ड एग्जाम के कारण हुआ डिले*

*सीएम नायब सैनी के साथ हुई एचएसएससी की मीटिंग में सीईटी के लिए 28-29 मार्च या 11-12 अप्रैल की तारीखों पर विचार-विमर्श किया गया है। ये भी बताया जा रहा है कि 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल के पहले सप्ताह तक चलेंगी*

*इस कारण सीईटी 11-12 अप्रैल को कराने की ज्यादा संभावनाएं बन रही हैं। एजेंसी फाइनल होने के बाद ही सरकार सीईटी की तारीखों का ऐलान कर देगी*

*2300 एग्जाम सेंटर बनेंगे*

*सीईटी एग्जाम के लिए चंडीगढ़ व प्रदेश के जिलों में 2300 सेंटर बनाए जाएंगे। इनमें एक सत्र में 3.50 से 4 लाख अभ्यर्थी परीक्षा दे सकेंगे। एचएसएससी ने ग्रुप-सी में 13-14 लाख और ग्रुप-डी में 15-16 लाख अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन का अनुमान जताया है। इस बार स्कूलों के साथ कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में भी परीक्षा केंद्र बनाने की योजना है*

*एग्जाम सेंटर की सिक्योरिटी रिव्यू करेगा*

*HSSCएचएसएससी की टीम ने पिछले दिनों सभी जिलों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर चुकी है। इसकी रिपोर्ट भी आयोग के पास आ चुकी है। अब आयोग जल्द ही सभी जिलों के डीसी के साथ फिर से मीटिंग करेगा। इस मीटिंग में जिलों में फाइनल हुए परीक्षा केंद्रों की सिक्योरिटी को लेकर मंथन करेगा*

*सरकार का कहना है कि सीईटी का एग्जाम पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जाए, विपक्ष को इस पर उंगली उठाने का कोई मौका सरकार देना नहीं चाहती है।*

*HSSC खुद करा सकता है एग्जाम*

*सरकार ने एचएसएससी को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA), नेशनल रिक्रूटिंग एजेंसी (NRA) से संपर्क करने को कहा है। अगर इनमें से कोई एजेंसी परीक्षा कराने को तैयार नहीं होती है तो हरियाणा बोर्ड या एचएसएससी खुद परीक्षा करा सकता है। सूत्रों का कहना है कि एचएसएससी के अधिकारी जल्द एनटीए व एनआरए से संपर्क करेंगे। इसी हफ्ते तय होगा कि परीक्षा कौन कराएगा। सरकार चाहती है कि हरियाणा के पास क्षमता है तो बाहरी एजेंसियों से परीक्षा क्यों कराई जाए। इस संबंध में भी आयोग मंथन कर रहा है।*

*Today cetupdate

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button