हरियाणा

हरियाणा सरकार लोगों को सुविधाएं देने के बजाय हरेक चीज के दाम बढ़ाकर उनका खून चूसने में लगी है- ओ पी सिहाग

सरकार को नए टैक्स लगाने या रेट बढ़ाने की बजाय अपने बेमतलब के खर्चों में कटौती करनी चाहिए

हरियाणा सरकार लोगों को सुविधाएं देने के बजाय हरेक चीज के दाम बढ़ाकर उनका खून चूसने में लगी है- ओ पी सिहाग

सरकार को नए टैक्स लगाने या रेट बढ़ाने की बजाय अपने बेमतलब के खर्चों में कटौती करनी चाहिए

पंचकूला, 18 जनवरी: जजपा पंचकूला के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक में सरकार द्वारा आम जनता पर बार -बार थोपे जा रहे करों के बारे गहरा रोष प्रकट किया गया ।इस बारे चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों बिजली के बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी करके, जमीनों के कलेक्टर रेट बढाकर , प्रॉपर्टी टैक्स , सेनिटेशन कर एवं पानी के बिलों में बढ़ोतरी करके आम आदमी की कमर तोड़ने का काम किया था। ओ पी सिहाग ने कहा कि अब बीजेपी की प्रदेश सरकार ने 10% बाह्य विकास शुल्क (ईडीसी ) बढा कर जनता का अपना घर खरीदने के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले से ही मंहगाई से त्रस्त जनता को आर्थिक रूप से और पंगू बनाने का काम किया जा रहा है ।
जजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार नए बढ़ाए गए रेट 1 जनवरी से लागू हो गए हैं । सरकार के अनुसार ईडीएस बिल्डर द्वारा दिया जाता है, जबकि सच्चाई यह की बिल्डर द्वारा ईडीएस उपभोक्ता से वसूला जाता है। अगर पंचकूला की बात की जाए तो पंचकूला में आवासीय प्लाटेड कालोनियों के लिए नया ईडीसी 39 लाख प्रति एकड़ तथा ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के लिए एक करोड़ छब्बीस लाख रूपए प्रति एकड होगा। इस प्रकार प्रदेश सरकार लगातर जनता के ऊपर नए नए कर लगाकर अपना खजाना तो भर रही है परंतु आम आदमी की जिंदगी को आर्थिक रूप से बहुत कमजोर बनाकर रख दिया है। बैठक में मौजूद जजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज, कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा ,हल्का अध्यक्ष राजेश निषाद , जोरासिंह मदेरणा सहित सभी जजपा नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा आमजन को कोई राहत देने की बजाय एक के बाद एक मंहगाई के तगडे झटके दिए जा रहे हैं।आज प्रदेश का हर तबका महँगाई की मार से बुरी तरह त्रस्त है।
जजपा नेताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार बेवजह प्रदेश के खजाने को झूठे आडम्बरों में खर्च करके उसको खाली कर रही है ,सरकार पर कर्ज लगातार बढ रहा है ।अगर सरकार सही तरीके से फंड का प्रयोग करे तो कोई नए कर लगाने की जरूरत ही नहीं है । जजपा नेताओ ने कहा कि सरकार किसानो , मजदूरो , युवाओ के बाद अब मध्यम वर्ग की भी दुश्मन बन गई है । उन्होंने कहा कि सरकार के इस नए फरमान से पंचकूला सहित प्रदेश भर में जमीन की कीमतों में बेहताशा वृद्धि हो जायेगी जिससे आम आदमी का अपने नए घर का सपना हकीकत से और दूर हो जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button