हरियाणा

हरियाणा महिला आयोग ने गायक मासूम शर्मा को भेजा समन, 18 अप्रैल को पंचकूला में तलब

हरियाणा राज्य महिला आयोग ने मशहूर हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को आधिकारिक समन जारी करते हुए व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। आयोग ने यह कार्रवाई देहरादून के एक कॉलेज कार्यक्रम के दौरान गायक द्वारा कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के मामले में की है।

आयोग को मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के डीएवी कॉलेज देहरादून में आयोजित एक हालिया कार्यक्रम के दौरान मासूम शर्मा ने ऐसी भाषा और आचरण का इस्तेमाल किया जो एक सार्वजनिक हस्ती के लिए शोभनीय नहीं था। आयोग ने इसे महिलाओं की गरिमा, शालीनता और सम्मान के विरुद्ध मानते हुए मामले को गंभीरता से लिया है।
हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम 2012 की धारा 10(1)(f) और 10(1)(h) के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयोग ने गायक को 18 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे सेक्टर-2 पंचकूला स्थित महिला आयोग कार्यालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि मासूम शर्मा निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होने में विफल रहते हैं तो आयोग अधिनियम के प्रावधानों के तहत उनके विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही कर सकता है।
डिप्टी सुपरिटेंडेंट द्वारा जारी किए गए इस नोटिस को अत्यंत महत्वपूर्ण श्रेणी में रखा गया है। फिलहाल इस पूरे मामले पर गायक मासूम शर्मा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button