उत्तर प्रदेशगुजरातजम्मू कश्मीरदेशपंजाबराज्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..07 – जनवरी – बुधवार*

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..07 - जनवरी - बुधवार*

*1* JNU: पीएम-गृह मंत्री के खिलाफ नारे लगाने वाले होंगे निलंबित, प्रशासन बोला- नहीं बनने देंगे नफरत की प्रयोगशाला

*2* यूपी SIR – हर पांचवां वोटर लिस्ट से बाहर, ड्राफ्ट लिस्ट में 2.89 करोड़ नाम कटे, इनमें 46 लाख मृत लोगों के नाम; 12.55 करोड़ वोटर बचे

*3* केंद्र सरकार ने बिहार के IPS विनय कुमार को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, NIA के बनाए गए आईजी

*4* दिल्ली में आधी रात पुलिस-MCD टीम पर पत्थरबाजी, मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने पहुंची थी; आंसू गैस के गोले छोड़े

*5* CJI बोले– कार स्टेटस सिंबल, इसे रोक नहीं सकते, लोग पैसा बचाकर कार खरीदते हैं; वकील ने कहा था– कारों पर रोक लगाकर प्रदूषण रोकें

*6* जयपुर में बनेगा AI का बड़ा डाटा सेंटर, अश्वनी वैष्णव बोले- पांच हजार युवाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

*7* अगस्ता वेस्टलैंड से जुड़े केस से जुड़ी याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज, अमीर आरोपियों पर की सख्त टिप्पणी

*8* कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘अपहरण’ किए जाने की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया। भाजपा ने उनके इस बयान को बेतुका बताते हुए आलोचना की है

*9* कांग्रेस पर भाजपा ने साधा निशाना, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण बेशर्मी से भारत की स्थिति की तुलना वेनेजुएला से कर रहे हैं। यह पूछकर कि वेनेजुएला में जो हुआ, क्या वह भारत में हो सकता है, कांग्रेस अपनी भारत विरोधी मानसिकता साफ कर रही है। राहुल गांधी भारत में अराजकता चाहते हैं। राहुल गांधी भारत के मामलों में विदेशी दखल चाहते हैं।

*10* चौतरफा हो रही आलोचना पर अब पृथ्वीराज चव्हाण ने सफाई देते हुए कहा, देखिए मैंने क्या कहा था, अमेरिका ने जो किया है, वह संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है,अगर आम राय नहीं बनी तो संयुक्त राष्ट्र की व्यवस्था खत्म हो सकती है। इसलिए अगर सभी देश सावधान नहीं रहे, तो किसी के साथ भी कुछ भी हो सकता है। जिस तरह से ट्रंप मोदीजी को धमकी दे रहे हैं, तो हमें भी सावधान रहना चाहिए

*11* ‘तुमको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं’, BJP की निर्विरोध जीत पर विपक्ष पर CM फडणवीस का तंज

*12* महाराष्ट्र के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा को नमाज पढ़ने के लिए किया गया मजबूर, विरोध प्रदर्शन; बढ़ा तनाव, पालघर जिले के वाडा तालुका स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में रैगिंग का मामला सामने आया है,एक लड़की ने अपनी सहपाठी छात्रा को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया,इस घटना के बाद संस्थान ने प्रबंधन ने छात्रावास और एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है

*13* 2020-21 से 2024-25 के बीच जीरो टैक्स फाइलर 20% बढ़े, इनकम छूट के बावजूद टैक्स देने वालों में 4 साल में 50% बढ़ोतरी

*14* डेनमार्क की PM बोलीं-ग्रीनलैंड पर हमला किया तो NATO खत्म, ट्रम्प के खिलाफ हुए 7 यूरोपीय देश, कहा- ग्रीनलैंड का भविष्य उसके लोग तय करेंगे

*15* ट्रम्प बोले- मोदी मेरे अच्छे दोस्त, लेकिन मुझसे खुश नहीं, वजह भारत पर 50% टैरिफ; दावा- मोदी मिलने आए, पूछा- सर क्या आपसे मिल सकता हूं

*16* दिल्ली में 2026 का पहला शीत दिवस दर्ज, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरा; पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button