देशराज्य

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..19 – जनवरी – सोमवार*

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..19 - जनवरी - सोमवार*

*1* मोदी बोले- बिहार में जंगलराज रोका, बंगाल से विदा करेंगे, घुसपैठ रोकने के लिए फेंसिंग जरूरी, ममता सरकार जमीन नहीं दे रही

*2* केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगे। पीएम मोदी और अमित शाह का कार्यकारी अध्यक्ष को समर्थन है। ऐसे में निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है

*3* जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में 8 जवान घायल, 3 एयरलिफ्ट किए गए; किश्तवाड़ के सोनार में ऑपरेशन त्राशी-1 जारी

*4* शिंदे ने होटल में 29 पार्षदों से मुलाकात की, कहा- मुंबई का मेयर महायुति का ही होगा; भाजपा के बाद शिवसेना दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

*5* राजनाथ सिंह ने गाइडेड-पिनाका रॉकेट सिस्टम को हरी झंडी दिखाई, ये आर्मेनिया भी एक्सपोर्ट होगा; कहा- हमारा लक्ष्य गोला बारूद प्रोडक्शन का ग्लोबल हब बनना

*6* इंदौर में दूषित पानी से 50+ मौतों का दावा, कार्यकर्ता बोला- श्मशान से रिकॉर्ड गायब; राहुल गांधी ने पीड़ितों से बातचीत का VIDEO शेयर किया

*7* SIR पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, पिछली सुनवाई में चुनाव आयोग बोला था- ये सिर्फ नागरिकता वेरिफाई करने के लिए

*8* CJI: मुख्य न्यायाधीश बोले- विवेक ज्ञान से अलग है, कानून के शब्दों और मकसद को समझना जरूरी

*9* यूएई के राष्ट्रपति नाहयान आज आएंगे भारत, पीएम के निमंत्रण पर तीसरी बार आधिकारिक यात्रा

*10* गाजा में शांति पहल के लिए भारत को न्योता, ट्रंप ने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का दिया प्रस्ताव

*11* जल्द बजेगा ट्रंप का बाजा, मादुरो जैसे हमें नहीं उठा सकते; बाबा रामदेव का दावा

*12* ‘प्लेन में बम है…’ इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, लखनऊ में उतारा गया, 8 घंटे तक सर्चिंग के बावजूद बम नहीं मिला; वापस रवाना

*13* दक्षिणी स्पेन में बड़ा रेल हादसा हो गया। एक ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद हाई-स्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत और 73 लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि इस आंकड़े के बढ़ने की आशंका है। मौके पर बचाव अभियान जारी है

*14* न्यूजीलैंड ने 41 रन से जीता तीसरा मैच, भारत 2-1 से हारा वनडे सीरीज; कोहली की मेहनत पर फिरा पानी

*15* विदर्भ ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती, सौराष्ट्र को 38 रन से फाइनल हराया, अथर्व तायडे का शतक; यश ठाकुर को 4 विकेट

*16* उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई राज्यों में भीषण हादसों में लोगों की जान गई और दर्जनों घायल हुए, जबकि पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों तक कोहरे और ठंड के बने रहने की चेतावनी दी है। Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button